रांची।साहेबगंज जिले में प्रवर्तन निदेशालय को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।जिले में छापेमारी के दौरान ईडी के अधिकारियों ने एक करोड़ से अधिक रुपए बरादम किए हैं। हालांकि अभी तक रेड में बरामद होने वाले रकम की अधिकारिक पु्ष्टि नहीं की गई हैं।टेंडर घोटाले को लेकर ईडी द्वारा आज सुबह पांच बजे से ही साहिबगंज, बरहेट और राजमहल समेत 18 जगहों पर छापेमारी की।यह छापेमारी झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा के ठिकानों पर की गई है।
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के करीबियों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है।इसी कड़ी में सीएम हेमंत सोरेन के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा के घर पर प्रर्वतन निदेशालय ने छापेमारी की है।शुक्रवार सुबह 5:00 बजे ही ईडी की टीम ने छापेमारी की।
विधायक प्रतिनिधि हैं पंकज मिश्रा
ईडी ने सीएम हेमंत के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा के अलावा उनके करीबी माने जाने वाले मिर्जाचौकी के कारोबारी राजू, पतरु सिंह और ट्विंकल भगत के घर में छापेमारी की। इस दौरान साहेबगंज में ईडी ने पत्थर कारोबारी हीरा भगत के घर से दो करोड़ कैश बरामद किए।ईडी की टीम सुबह साहेबगंज में छापेमारी की।इस मामले में भाजपा का आरोप है कि संथाल परगना में स्टोन माइंस का काम पंकज मिश्रा की देख-रेख में होता है।
इस बीच गोड्डा से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने 5 करोड़ रुपए से ज्यादा कैश और हजारों करोड़ की संपत्ति मिलने का दावा किया है।निशिकांत दुबे ने ट्वीट कर लिखा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के इर्द-गिर्द लोगों की ईमानदारी आज सामने आ गई। ईडी के छापेमारी में मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि पंकज मिश्रा और उनके समर्थकों के यहां 5 करोड़ से ज्यादा नकद और हजारों करोड़ की संपत्ति मिली। कितना लूटिएगा।इससे पहले एक अन्य ट्वीट में सांसद ने कहा कि पंकज भैया भागते भागते आखिर उत्तराखंड के ठंडे मौसम में मिले, उन्हें दिल्ली लाकर ED पूछताछ कर रही है।
18 स्थानों पर ED की छापेमारी
इस बीच अधिकारियों ने बताया कि साहिबगंज जिले और इसके बरहेट और राजमहल जैसे शहरों में छापेमारी की गई है। जांच राज्य में टोल प्लाजा टेंडर आवंटन में कथित अनियमितताओं से संबंधित है।अधिकारियों ने बताया कि करीब 18 स्थानों पर छापेमारी मनी लॉन्ड्रिंग केस के तहत की गई है। उन्होंने कहा कि मनी लॉन्ड्रिंग केस राज्य पुलिस की प्राथमिकी से संबंधित है और ईडी कथित अवैध कोयला खनन संचालकों व झारखंड में टोल प्लाजा निविदाओं के संचालन में शामिल लोगों के बीच कथित संबंधों की भी जांच कर रहा है।
केंद्रीय एजेंसी ने मई में आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल, उनके पति और अन्य के खिलाफ धनशोधन मामले की जांच सिलसिले में छापेमाारी की थी। झारखंड की खनन सचिव का प्रभार संभाल रहीं 2000 बैच की आईएएस अधिकारी सिंघल को ईडी द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद राज्य सरकार ने निलंबित कर दिया था। एजेंसी ने इस सप्ताह की शुरुआत में रांची की विशेष पीएमएलए अदालत में उनके और अन्य के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया था।





