रांची।मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने वकील के माध्यम से चुनाव आयोग में अपना जवाब दाखिल कर दिया है। चुनाव आयोग ने सीएम सोरेन को जवाब देने के लिए 28 जून शाम पांच बजे तक का समय दिया था।इससे पहले सीएम सोरेन ने तीन बार चुनाव आयोग से समय बढ़वाया था।अब बसंत सोरेन कल 29 जून को अपना जवाब चुनाव आयोग को सौंपेंगे।





इससे पहले ही बसंत सोरेन के वकील ने जवाब देने के लिए चुनाव आयोग से एक हफ्ते का और समय मांगा है। बसंत सोरेन के वकील ने चुनाव आयोग से गुजारिश की है कि जवाब देने के लिए कम से कम एक हफ्ते और का समय दें।





सीएम हेमंत सोरेन पर अपने पद का दुरुपयोग कर रांची से सटे अनगड़ा में पत्थर खदान लीज पर लेने का आरोप है। सीएम सोरेन के भाई दुमका विधायक बसंत सोरेन पर अपने नाम खदान आवंटित करने का और चुनावी हलफनामे में कंपनी का डायरेक्टर होने की बात छुपाने का आरोप है।