सीएस ने ग्रामीणों की शिकायत पर बालूमाथ व बरियातू क्षेत्र में कार्यरत निजी नर्सिंग होमो का किया जांच





नियम विरुद्ध कार्य कर रहे एमएस हॉस्पिटल नर्सिंग होम को किया गया सील





भोले भाले ग्रामीणों का जान से खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा





संचालित निजी नर्सिंग होम हो जाए सतर्क : सीएस





प्रतिनिधि,बालूमाथ(लातेहार)। लातेहार सिविल सर्जन अशोक कुमार सोमवार को स्थानीय ग्रामीणों की शिकायत पर बालूमाथ एवं बारियातू पहुंचकर चल रहे कई निजी नर्सिंग होम का जांच किया। इस दौरान बालूमाथ में चल रहे एमएस हॉस्पिटल नर्सिंग होम को नियम के विरुद्ध पाए जाने पर सील कर दिया गया। वहीं समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के बगल में संचालित शिवम हास्पिटल के जांच के पश्चात चिकित्सक का कागजात साथ ले गए।वहीं सीएस के आने के भनक पर श्री हास्पिटल बंद पाया गया। दोनों प्रखंड में चल रहे कई नर्सिंग होम सिविल सर्जन के आने के सूचना पर अपने नर्सिंग होम में ताला बंद कर रफू चक्कर हो गए।





जांच के क्रम में सिविल सर्जन ने कहा कि बिना नियम के चल रहे निजी नर्सिंग होम पर कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। लोगों के जान से खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा। यह जांच आगे भी जारी रहेगी। वहीं कुछ संचालकों को निर्देश देते हुए कहा कि जिन चिकित्सा द्वारा यहां पर उपचार किया जाता है बोर्ड में सिर्फ उन्हीं का नाम लिखे नहीं तो आगे पकड़े जाने पर नियम संगत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जांच टीम में वेद प्रकाश, संजय सिन्हा, बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारी प्रकाश बड़ाइक मौजूद रहे।