पूर्वांचल सूर्य संवाददाता,रांची।सीसीएल के केन्‍द्रीय अस्‍पताल, गांधीनगर,कांके रोड, रांची में शुक्रवार को सुबह 9 बजे से नि:शुल्‍क हृदय रोग संबंधी चिकित्‍सीय शिविर (कार्डियक क्लिनिक) का आयोजन किया जा रहा है। इस चिकित्‍सीय शिविर में यशोदा ग्रुप के अस्‍पताल,हैदराबाद के प्रसिद्ध चिकित्‍सक डॉ. कश्‍यप व्‍यास (सीनियर इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्‍ट) हृदय रोग से ग्रसित मरीजों का जांच करेंगे और चिकित्‍सीय सलाह देंगे।हृदय रोग से ग्रसित सभी मरीज इस निःशुल्क स्‍वास्‍थ्‍य शिविर का लाभ उठा सकते हैं। मरीज के पास यदि पुराने इलाज की रिर्पोट,जाँच के पेपर हों तो उसे अवश्‍य अपने साथ लाएं।





सीएमडी,सीसीएल निलेन्‍दु कुमार सिंह के मार्गनिर्देशन में सीसीएल ने अपने कर्मियों के साथ-साथ समाज के हर वर्ग के लिए चिकित्‍सा सेवा मुहैया कराने के लिए कृतसंकल्पित है। इसके लिए सीसीएल द्वारा नियमित तौर पर देश के ख्‍याति प्राप्‍त विशेषज्ञ चि‍कित्‍सकों को आमंत्रित कर विभिन्‍न बीमारियों से संबंधित स्‍वास्‍थ्‍य शिविर का आयोजन किया जाता है।शिविर का उद्देश्‍य है कि जरूरतमंद परिवारों को गंभीर बीमारी के अत्‍याधुनिक इलाज की सुविधा उनके घर के निकट ही प्राप्‍त हो सके तथा इससे अधिक से अधिक लोग लाभान्वित हो सकें।