प्रतिनिधि,पिपरवार (चतरा)।सीसीएल प्रबंधन के द्वारा यूनियन प्रतिनिधि को प्रशिक्षण देने के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया,जिसमें यूनियन प्रतिनिधियों की स्कील डेवलपमेंट, सोच को बड़ा करने समेत अन्य तरह की जानकारी देते हुए श्रम कानून की जानकारी दी।इसके साथ ही प्रबंधन के साथ सामंजस्य स्थापित करने को लेकर जानकारी दी। सतीश कुमार पांडेय, ओमप्रकाश प्रजापति, भीम प्रसाद मेहता, केके चतुर्वेदी ,रवीन्द्र नाथ सिंह, विमल महतो, मो कासिम उर्फ मुन्ना,विघापति सिंह, इस्लाम अंसारी, दिलीप गोस्वामी, निर्मल सिंह, आशीष कुमार दुबे समेत सभी क्षेत्र में कार्यरत विभिन्न यूनियन के ट्रेड यूनियन प्रतिनिधि उपस्थित थे।





