वरीय संवाददाता,रांची। सीसीएल मुख्यालय में शुक्रवार को सीवीओ सीसीएल के मार्गदर्शन में मानव संसाधन विकास विभाग द्वारा सीसीएल (मुख्यालय) में नैतिकता और शासन (इथिक्स एंड गवर्नेंस)विषय पर एक दिवसीय कैपेसिटी बिल्डिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर मुख्य सतर्कता अधिकारी सीसीएल पंकज कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।अवसर विशेष पर श्री कुमार ने सभी को सम्बोधित करते हुए प्रेरक उद्घाटन भाषण दिया। श्री संजय, विभागाध्यक्ष (मा.सं.वि.) ने सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया। उक्त कार्यक्रम में सीसीएल के विभिन्न क्षेत्रों से कुल 50 प्रतिभागी उपस्थित थे।रामकृष्ण मिशन आश्रम, मोरहाबादी के सचिव एसडब्ल्यू भावेशानंद मुख्य वक्ता थे।यह एक बहुत ही संवादात्मक कार्यशाला थी। कार्यक्रम के दौरान नैतिक दुविधाओं के कई मामलों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम को सभी प्रतिभागियों द्वारा खूब सराहा गया।
ज्ञात हो कि उक्त कार्यक्रम 16 अगस्त से 15 नवंबर, 2023 तक चलने वाले त्रैमासिक सतर्कता जागरूकता अभियान का हिस्सा है। इस अभियान के दौरान सतर्कता सम्बंधित रणनीतियां, अनुशासनात्मक कार्यवाही और आईओ/पीओ की भूमिका, साइबर स्वच्छता और सुरक्षा, नैतिकता और शासन इत्यादि विषयों पर कर्मियों एवं हितधारकों को जागरूक करने के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किये गए हैं।कार्यक्रम के सफल आयोजन में सतर्कता विभाग सहित मानव संसाधन एवं अन्य विभागों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।





