विशेष संवाददाता,रांची। कोल इंडिया मेडिकल कांफ्रेंस के दूसरे दिन शनिवार को कुल 11 चिकित्सक वक्ताओं ने विषय पर प्रस्तुति दी। देशभर से आए ख्यातिलब्ध चिकित्सकों ने अपने विचारों एवं उत्कृष्ठ कार्यों को दर्शकों से साझा किया। शनिवार को कोल इंडिया लिमिटेड और सहयोगी कंपनियों के 172 से अधिक डॉक्टर्स ने चिकित्सा जगत में हो रहे नवाचार और नवीन तकनीकों पर विस्तार से चर्चा किया।इस वर्ष की कांफ्रेंस का थीम एकीकृत स्वास्थ्य प्रणाली - प्रौद्योगिकी नवाचार है।
कार्यक्रम में ईसीजी कार्यशाला का आयोजन भी किया गया, जिसका संचालन कार्डियोलॉजिस्ट डॉ प्रमोद कुमार कुचलाकांती ने किया।इसके उपरांत कोल इंडिया लिमिटेड के चिकित्सकों ने फ्री पेपर सत्र में अपनी प्रस्तुति दी। चेयरमैन अवार्ड में कुल पांच डॉक्टर्स ने प्रस्तुति दी। इसके अलावा भी दस अतिथि वक्ताओं ने अपने विचार उपस्थित डॉक्टरों के साथ साझा किया।इस अवसर पर डॉ आशीष प्रकाश,डॉ अमित गुप्ता,डॉ प्रकाश रॉय एवं अन्य उपस्थित थे।





