वरीय संवाददाता,रांची। झारखंड प्रदेश अध्यक्ष हाजी बिलाल कुरैशी के नेतृत्व में झारखंड प्रदेश क़ुरैश कॉन्फ्रेंस का एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार को झामुमो प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य से मुलाकात की। उन्हें फूल, माला, बुके,शॉल और पगड़ी बांधकर क़ुरैश कॉन्फ्रेंस की तरफ से सम्मानित किया। साथ ही कॉन्फ्रेंस की विशेष बैठक(कमिटी विस्तार) में अनुमति दिलाने की कोशिश के लिए शुक्रिया अदा किया।
हाजी बिलाल कुरैशी ने सुप्रियो भट्टाचार्य से कहा कि झारखंड प्रदेश कुरैश कॉन्फ्रेंस सामाजिक कार्यों में बढ़चढ़ कर सहभागिता निभाती है।उम्मीद करते हैं कि हमारे इस कार्य में आपका सहयोग मिलेगा,जिसपर सुप्रियो भट्टाचार्य ने बधाई देते हुए कहा कि कुरैश कॉन्फ्रेंस में अच्छे लोग आए हैं। आप लोग काम करें जहां मेरी जरूरत पड़ेगी हम वहां पर आपको खड़े मिलेंगे। प्रतिनिधिमंडल में कांफ्रेंस के उपाध्यक्ष आजाद कुरैशी, सद्दब कुरैशी, जियाउल कुरैशी, शमशेर खान शामिल थे।





