विशेष संवाददाता,जमशेदपुर।अंतरराष्ट्रीय क्षत्रिय वीरांगना फाउंडेशन झारखंड प्रदेश के अंतर्गत बिष्टुपुर में वीरांगना की कोल्हान जोन इकाई और बिष्टुपुर मंडल इकाई का गठन किया गया। आजीवन सदस्यों के बीच से निर्वाचन पदाधिकारी प्रभा सिंह की देखरेख में पदधारियों का चुनाव किया गया।





कोल्हान जोन अध्यक्ष सुषमा सिंह,कार्यकारी अध्यक्ष मीरा सिंह,महासचिव नीलम सिंह नीलू,उपाध्यक्ष नूतन सिंह, वीणा सिंहदेव,सहायक सचिव निभा सिंह,कोषाध्यक्ष प्रतिमा राय चुनी गईं।





बिष्टुपुर मंडल इकाई





अध्यक्ष विद्या सिंह,उपाध्यक्ष उर्मिला सिंह एवं रंजीता सिंह,

महासचिव मारुति सिंह,संगठन सचिव,सुनीता सिंह,कार्यकारिणी सदस्य बिन्नी सिंह चुनी गईं।





इस मौके पर वीरांगना प्रभा सिंह, सरोज सिंह, कमलेश सिंह, मंजू सिंह सहित अन्य ने सभी को बधाई दी।उक्त जानकारी अंतरराष्ट्रीय क्षत्रिय वीरांगना फाउंडेशन, जमशेदपुर की निर्वाचन अधिकारी प्रभा सिंह ने दी।