सूबे के मंत्री सत्यानन्द भोक्ता एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे चतरा





नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों के साथ विकास योजनाओं को लेकर की बैठक





श्रम विभाग के लाभुकों के बीच किया चेक का वितरण





जिले का समुचित विकास हमारी प्राथमिकता:सत्यानंद भोक्ता





प्रतिनिधि,चतरा। सूबे के मंत्री सत्यानन्द भोक्ता सोमवार को एक दिवसीय दौरे पर चतरा पहुंचे।चतरा पहुंचने के बाद मंत्री की अध्यक्षता में समाहरणालय के सभागार में जिला परिषद, नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों एवं बीस सूत्री उपाध्यक्ष की उपस्थिति में जिले में संचालित विकास योजनाओं कि समीक्षात्मक बैठक की गई।





बैठक को मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने संबोधित करते हुए कहा कि पूरे राज्य में इस तरह की पहली बैठक चतरा में हो रही है। सभी नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों के साथ आपस में बैठकर उनकी समस्याओं और उनकी क्षेत्र की समस्याओं से अवगत होने का यह बेहतर प्रयास है। प्रतिनिधियों और प्रशासन के बीच आपसी समन्वय स्थापित कर जिले के विकास को गति प्रदान करना है। हमसब जिले के विकास के लिए गम्भीरता पूर्वक प्रयासरत हैं। जिले का समुचित विकास हमारी प्राथमिकता है।





मंत्री सत्यानंद भोक्ता के आगमन पर उपायुक्त अबु इमरान ने आभार व्यक्त करते हुए पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। बैठक में मुख्य रूप से जिला परिषद मद, पंचायती राज (15वें वित्त आयोग अंतर्गत संचालित योजना), नगर परिषद मद से संचालित योजनाओं से संबंधित कार्यो की प्रगति प्रतिवेदन की बिन्दुवार समीक्षा करते हुए उन्होने कहा कि वैसे योजनाएं जिसका कार्य लगभग पूर्ण की ओर है। उस कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण करें तथा वैसे कार्य जो अभी तक लंबित है।उसपर नियमानुसार कार्रवाई करने को लेकर निर्देशित किया गया।





बैठक में मंत्री द्वारा उपस्थित सभी क्षेत्र के जिला परिषद, नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों एवं बीस सूत्री उपाध्यक्ष समेत अन्य सभी संबंधित जनप्रतिनिधियों से क्षेत्र में चल रहे विकास का कार्य एवं समस्याओं को लेकर सुझाव देने को लेकर आमंत्रित किया गया। इसमें सभी जनप्रतिनिधियों ने अपने अपने क्षेत्र में हो रहे विकास से संबंधित समस्याओं से मंत्री को अवगत कराया गया। इसे लेकर मंत्री ने उपस्थित संबंधित पदाधिकारीओं को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया ताकि क्षेत्र में विकास कार्य तेजी से एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य हो सके।





बैठक के पश्चात मंत्री सत्यानंद भोक्ता द्वारा श्रम विभाग के विभिन्न योजनाओं अन्तर्गत यथा प्रवासी श्रमिक योजना, मृत्यु/दुर्घटना सहायता योजना, चिकित्सा सहायता योजना, मुख्यमंत्री छात्रवृति योजना से लाभुकों के बीच चेक का वितरण किया गया। साथ ही लोगों के बीच जागरूकता हेतु झारखण्ड कौशल विकास मिशन सोसाईटी के तहत मुख्यमंत्री सारथी योजना अन्तर्गत सारथी रथ को हरी झंडी दिखाकर समाहरणालय परिसर से रवाना किया गया। यह रथ जिले के विभिन्न क्षेत्रों में योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कर आम लोगों को जागरूक करने का कार्य करेगी।





बैठक में उपायुक्त अबु इमरान, पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन, उप विकास आयुक्त उत्कर्ष गुप्ता, जिला परिषद अध्यक्ष ममता कुमारी, जिला परिषद उपाध्यक्ष ब्रिज किशोर तिवारी, बीस सूत्री जिला उपाध्यक्ष प्रभु दयाल यादव, नगर परिषद अध्यक्ष गुंजा देवी समेत स्थानीय जनप्रतिनिधि के साथ साथ जिला के सभी संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।