प्रतिनिधि,रांची।विदित हो कि सेल यूनिट्स स्पोर्ट्स क्लब क्रिकेट टीम रांची जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित सुपर डिवीज़न लीग एवं अन्य प्रतियोगिताओं में भाग लेती है। इस टीम में चयन के लिए इच्क्षुक क्रिकेट खिलाड़ियों को दिनांक 17-18 नवम्बर, सुबह 8.00 बजे मेकॉन क्रिकेट स्टेडियम में उपस्थित होने हेतु आमंत्रित किया गया है। इच्छुक खिलाड़ी उपरोक्त तिथि को श्री एस के मण्डल के पी पात्रा को सुबह 8.00 बजे रिपोर्ट करें। चयनित खिलाड़ियों को सेल यूनिट्स स्पोर्ट्स क्लब के तरफ से स्टाईपेंड भी दिया जाएगा।





