प्रतिनिधि,जमशेदपुर।सोनारी दोमुहानी स्थित स्वर्णरेखा नदी घाट पर गुरुवार की दोपहर स्वास्थ्य एवं आपदा प्रबंधन मंत्री सह जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक बन्ना गुप्ता और टाटा स्टील यूआईएसएल (पूर्व में जुस्को) के सीनियर जीएम कैप्टेन धनंजय मिश्रा पहुंचे। इस दौरान उनके साथ 2 पोकलेन, 2 जेसीबी, 2 हाईवा और एक ब्रेकर मशीन के साथ 50 से ज्यादा मजदूर भी पहुंचे थे। जिसके बाद स्वर्णरेखा आरती मंडप के तटीय क्षेत्र के समतलीकरण का कार्य शुरू किया गया। जबकि उससे पहले साफ सफाई का कार्य भी किया गया।
बता दें कि मंत्री बन्ना गुप्ता के ड्रीम प्रोजेक्ट स्वर्णरेखा आरती मंडप की निगरानी स्वयं मंत्री ही कर रहे है।मौके पर उन्होंने बताया कि शहर वासियों की सुविधा के लिए इस तट पर विभिन्न जन योजनाओं की शुरुआत भी की जाएगी। जिसके तहत आरती मंडप घाट, छठ घाट, बैठने के लिए बेंच, टहलने के लिए वॉक पथ, पौधरोपण, स्नानघर, मुंडन मंडप, शौचालय, विधुत व्यवस्था, शौचालय आदि का निर्माण भी किया जाएगा। साथ ही हवन कुंड, कचड़ा निष्पादन एरिया, एडमिनिस्ट्रेशन बिल्डिंग, पुजारियों और पुरोहितों के लिए कक्ष समेत विभिन्न योजनाओं पर विस्तृत योजनाओं पर कार्य किया जायेगा। मौके पर स्वर्णरेखा योजना के रविकांत चौधरी, सुजीत पाण्डेय, जमशेदपुर अक्षेस विभाग के पदाधिकारी, ओम प्रकाश सिंह, गुड्डू गुप्ता, संजय ठाकुर, बिलाल गुफरानी, सुनील गुप्ता, अशोक चौधरी समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।





