प्रतिनिधि,बरकट्ठा। प्रखंड क्षेत्र के गंगपाचो पंचायत अंतर्गत पैसरा गांव में बुधवार को जन वितरण प्रणाली दुकान दुलारचंद महतो के द्वारा सोना सोबरन योजना के तहत के धोती साड़ी और लूंगी का लाभुकों के बीच वितरण किया गया।मौके पर 20 सूत्री अध्यक्ष प्रदीप कुमार मंडल, मुखिया चिंतामणि देवी, पूर्व मुखिया अशोक रविदास के उपस्थिति में लाभुकों को धोती साड़ी वितरण किया गया।
20 सूत्री प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप कुमार मंडल ने कहा कि झारखंड सरकार का यह महत्वाकांक्षी योजना है।इससे गरीब लोगों को काफी फायदा होगी। इस योजना का लाभ सभी लोगों को आवश्यक रूप से लेना चाहिए।
मौके पर जुगल राम, शंकर दयाल प्रसाद, कैला महतो, नारायण महतो, विमल महतो, भीखन पंडित, शांति देवी, राधा देवी, सेवली देवी, गौरी देवी, नंदिया देवी,रेनू देवी, सुमन देवी, लक्ष्मी देवी, मंजू देवी,गीता देवी, के अलावे सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित थे।





