प्रतिनिधि,चतरा।स्वच्छ भारत अभियान अंतर्गत स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत संपूर्ण भारत में साफ-सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में चतरा नगर पर्षद की प्रशासक सुश्री बिनीता कुमारी की अगुवाई में नगर परिषद क्षेत्र के सभी सामुदायिक शौचालय में साफ-सफाई की गई। साथ ही आमजनों को भी स्वच्छता के प्रति जागरुक करते हुए उन्हें स्वच्छता के महत्व को बताया गया। ताकि स्वच्छता को सभी अपने दिनचर्या में शामिल कर एक स्वच्छ भारत के निर्माण में सहयोग कर सकें।





प्रसाशक सुश्री बिनीता कुमारी ने बताया की भारत सरकार द्वारा स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम की शुरुआत 15 सितंबर से किया गया है,जो 2 अक्टूबर तक चलेगा। इसी अभियान के तहत बुधवार को नगर प्रबंधक रोहित डेविड गुड़िया की उपस्थिति में सभी सामुदायिक शौचालय का साफ सफाई अभियान चलाया गया। मौके पर चतरा नगर परिषद के सफाई मजदूर उपस्थित थे।