वरीय संवाददाता,रांची। श्री कृष्ण प्रणामी सेवा समिति के संस्थापक एवं संरक्षक संत शिरोमणी श्री श्री 1008 स्वामी सदानंद जी महाराज बुधवार को सत्संग भवन शिवगंज हरमु रोड स्थित विधा देवी अग्रवाल के निवास स्थान पहुंचे।
गुरूजी महाराज ने कहा की सभी प्रेम और ज्ञान के दीपक जलाये। दीपावली का अर्थ अक्सर सब यही लगाते हैं की घर में खूब रोशनी करना घर की सफाई करना और खाना और खिलाना पर सच में क्या दिवाली का यही अर्थ है।माना जाता है कि भगवान श्रीराम 14 वर्ष का वनवास काटकर इस दिन अयोध्या वापस आए थे। तब सभी अयोध्यावासियों ने खूब खुशियां मनाई थी। घर-घर में दीपक जलाए गए थे और खूब आनंद का माहौल था परस्पर सभी में प्रेम भाव था। जितनी खुशियां वातावरण में थी उतनी उनके दिलों में भी थी।क्योंकि उनके राज दुलारे उस दिन घर लौटे थे। पर आज इस त्यौहार का असली अर्थ आनंद उत्सव कहीं खो सा गया है। आज लोगों ने इस त्यौहार को सिर्फ अर्थ उपार्जन का त्यौहार बना दिया है। सभी की बस एक ही कामना रहती है खूब अच्छे से लक्ष्मी पूजन करें और लक्ष्मी जी के लक्ष्मी जी धन के रूप में हमारे घर आए पर लक्ष्मी स्वरूप क्या सिर्फ धन का है लक्ष्मी जी तो प्रेम और संतोष की मूरत है। जहां प्रेम और संतोष होता है वहां लक्ष्मी जी खुद आती हैं और जहां दिलों में बैर होते हैं वहां लाख पूजन करे तो भी नहीं आती।असली धन तो संतोष को प्रेम ही है,जिसके पास धन होता है उसको कभी किसी चीज की कमी महसूस नहीं होती। हम घर के कोने-कोने की सफाई करते हैं पर अपने मन को साफ करना भूल जाते हैं। हम सब अपने घर में लाइट और दीपक से खूब रोशनी करते हैं पर अपने अंदर जो क्रोध ईर्ष्या द्वेष रूपी अंधकार है उसे रोशन करना भूल जाते हैं। हमें चाहिए कि दीपावली पर प्रेम और ज्ञान के दीपक भी जलाये। हमारे दिलों में सबके लिए प्यार हो किसी से बैर ना हो और भगवान श्रीराम के जीवन से यह भी सीखे की कष्ट तो हर किसी के जीवन में आते ही हैं पर हमें उनका सामना किस प्रकार धीरज रख कर करना चाहिए।
कार्यक्रम समापन पर गुरू जी महाराज का चंदन वंदन माल्यार्पण कर गुरू जी महाराज का और राज श्यामा जी (राधा-कृष्ण) भगवान की आरती कर गुरू जी सदानंद जी महाराज ने वहा उपस्थित सभी शिष्यों एव आये हुए श्रद्धालुओ के बीच प्रसाद का वितरण करके दीपावली मिलन समारोह को सम्पन्न किया। गुरू जी महाराज हवाई मार्ग से अपने होने वाले आज के सत्संग के कार्यक्रम हेतु कलकता के लिए प्रस्थान कर गये। गुरूजी महाराज रांची से हवाई मार्ग से चल कर कलकता एव बैंगलोर के लिए प्रस्थान करेगे।
इस कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष डूंगरमल अग्रवाल,उपाध्यक्ष निर्मल जालान, राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल,विजय अग्रवाल, नवल किशोर अग्रवाल, विशाल जालान, नन्द किशोर चौधरी, शिव भगवान अग्रवाल,अमित पोद्दार, सज्जन पाडिया, चिरंजी लाल खंडेलवाल, पूरणमल सर्राफ ओम प्रकाश सरावगी, विशाल जालान, सुरेश अग्रवाल, सुरेश भगत, सुरेश चौधरी,दिलीप अग्रवाल, आलोक सिंह, धीरज गुप्ता, रमेन्द्र पाण्डेय एवं महिला मंडल की विद्या देवी अग्रवाल विमला जालान, शोभा जालान, आशा मुंजाल, संतोष देवी अग्रवाल, सुनीता अग्रवाल, सरिता अग्रवाल, पूनम अग्रवाल, ललिता पोद्दार, रेखा पोद्दार, सरोज पोद्दार, शारदा पोद्दार, अमिता जालान, चंदा देवी अग्रवाल एवं गुरु जी के शिष्य और संस्था के भी बहुत से सदस्य उपस्थित थे। उक्त जानकारी संस्था के उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल ने दी।





