संवाददाता,हज़ारीबाग। झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल राजित और जनहित के मामले को लेकर सदन पटल पर मुखर हैं।वहीं हजारीबाग वासियों के हित में स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार को लेकर भी बेहद चिंतित हैं। यही कारण है की विधायक मनीष जायसवाल लगातार स्वास्थ्य मंत्री से मिलकर हजारीबाग के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल शेख़ भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में व्याप्त को व्यवस्था के सुधार और मरीजों के हित के मामले को लेकर सरकार तक पहुंचाते हुए सुधार की मांग कर रहे हैं ।





बुधवार को विधायक मनीष जायसवाल ने विधानसभा परिसर में झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता से मिलकर एक ज्ञापन सौंपा,जिसमें विधायक मनीष जायसवाल ने शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल के क्लीनिकल पैथोलॉजी को 24 घंटे सातों दिन के लिए सक्रिय करने की मांग की।





विधायक मनीष जायसवाल ने पत्र में लिखा है कि हजारीबाग स्थित शेख़ भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में संचालित क्लिनिकल पैथोलॉजी सेंटर फिलवक्त सुबह 8:00 बजे से रात्रि 08:00 बजे तक इनके समयानुसार संचालित होता है, लेकिन इस निर्धारित समय में भी लैबकर्मी अपनी मनमानी तरीके से कटौती कर करीब 7-8 घंटे ही लैब संचालित करते हैं। ऐसे में रात्रि में यहां इलाज के लिए आने वाले प्रसूति मरीज और अन्य सामान आपातकालीन मरीजों को किसी भी प्रकार के क्लीनिकल और पैथोलॉजिकल जांच के लिए या तो सुबह का इंतजार करना पड़ता है या फिर बाहरी निजी जांच घरों के शरण में जाना पड़ता है। ऐसे में अस्पताल कर्मियों को भी निजी जांच घरों के नाम पर दलाली करने का अवसर मिल रहा है और जांच घर वाले भी जरूरतमंद मरीजों से मनमानी दर वसूलते हैं।





ज्ञात हो कि हजारीबाग में रात्रि में भी अत्यधिक निजी जांच घर अत्यधिक बंद रहते हैं,जिससे मरीज और उनके परिजनों को कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता है और जांच रिपोर्ट भी विश्वसनीय नहीं हो पाता है, जिससे मरीजों का सर्वांगीण इलाज में भी परेशानी हो रही है। जब यह अस्पताल मेडिकल कॉलेज में उत्क्रमित नहीं हुआ था और प्रमंडलीय सदर अस्पताल हुआ करता था। तब साल 2018 में यह क्लिनिकल पैथोलॉजी को 24 घंटे सातों दिन कार्य करता था और यहां इलाज को आने वाले मरीजों को बड़ी राहत होती थी, लेकिन जब से यह मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उत्क्रमित हुआ यह व्यवस्था ध्वस्त हो गई और अब महज कुछ घंटों तक यहां लैब की सुविधा मरीजों को मिल रही है।





विधायक मनीष जायसवाल ने सरकार से आग्रह किया है कि मरीजों के हित में एसबीएमसीएच में स्थित क्लिनिकल पैथोलॉजी को 24x7 करने की कृपया की जाए ताकि जांच के नाम पर यहां हो रहे दलाली पर प्रतिबंध लगे और जरूरतमंद मरीजों को सरकारी लागत में गुणवत्त और विश्वसनीय जांच रिपोर्ट मिल सके।विधायक मनीष जायसवाल को स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने आश्वस्त करते हुए कहा कि जल्द ही एसबीएमसीएच में 24 घंटे सातों दिन जांच की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी और इसके लिए विभाग की ओर से अलग से फंड भी दिया जाएगा ।