प्रतिनिधि,जमशेदपुर। स्वर्णरेखा और खरकाई नदी तट के विकास के लिए राज्य के मंत्री सह विधायक बन्ना गुप्ता ने समाजसेवियों के साथ शुक्रवार की दोपहर नदी तट का अवलोकन किया। इस दौरान नदी के किनारे समतलीकरण, वृक्षारोपण, सौंदर्यीकरण, आरती, घाट की सफाई आदि पर चर्चा भी की। साथ ही गंगा की तर्ज पर स्वर्णरेखा आरती मंडप के निर्माण, प्रतिदिन संध्या आरती की शुरुआत एवं स्वर्णरेखा पर्यटन के विकास पर चर्चा हुई। जो मंत्री बन्ना गुप्ता की दूरदर्शी सोच है।
सोनारी मरीन ड्राइव स्थित स्वर्णरेखा और खरकाई नदी के संगम दोमुहानी घाट को विकसित करने के लिए उन्होंने यहां पर जेसीबी की मदद से काम शुरू करा दिया है। जिसके तहत डीसी विजया जाधव समेत तमाम पदाधिकारी वहां पहुंचे और काम को तेज करने को कहा।
इस दौरान खुद मंत्री बन्ना गुप्ता मेहनत करते नजर आए। वे खुद पूरे स्थल के विकास को लेकर परामर्श व योजना तैयार करते नजर आए। जिसके बाद नदी तट के विकास को लेकर कई तरह के नये कार्य की शुरुआत कराई। गंगा की तर्ज पर ही यहां भी आरती की शुरूआत की जा रही है। इस कड़ी में काम शुरू कर दिया गया है। इसके लिए सभी समाज के लोगों व सामाजिक संगठनों से मदद भी ली जा रही है।वहीं मंत्री बन्ना गुप्ता ने मारवाड़ी समाज के कई समाजसेवियों से इन मुद्दों पर वार्ता की।
मौके पर अशोक चौधरी, संजय ठाकुर, बिलाल गुफरानी, संजय तिवारी, कैलाश रजक, अमित प्रसाद, सुनील सिंह, रवि दुबे, बबन शुक्ला, प्रभात ठाकुर, झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के उपाध्यक्ष ओमप्रकाश रिंगसिया, संयुक्त महामंत्री दीपक पारीख, अजय चेतानी, सांवरमल अग्रवाल, कमल किशोर अग्रवाल, पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन के पूर्व अध्यक्ष संतोष अग्रवाल, पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन के उपाध्यक्ष सन्नी संघी, महासचिव अभिषेक अग्रवाल गोल्डी, संयुक्त मंत्री बलराम अग्रवाल, अग्रवाल युवा मंच के अध्यक्ष रोहित अग्रवाल, सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के उपाध्यक्ष महेश सोंथालिया, जुगसलाई संयोजक लोचन मेगोतिया, पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के जिलाध्यक्ष अशोक मोदी समेत कई सदस्य उपस्थित थे।सभी समाजसेवियों ने मंत्री बन्ना गुप्ता की स्वर्णरेखा समग्र योजना पर मारवाड़ी समाज उनके साथ रहने का विश्वास दिलाया है। इस दौरान जमशेदपुर अक्षेस विभाग के विशेष पदाधिकारी संजय कुमार भी उपस्थित रहे।





