प्रतिनिधि,रामगढ़। रामगढ़ जिला अंतर्गत सुदूर ग्रामीण क्षेत्र के कुपोषित बच्चों के पोषण स्थिति में सुधार के मद्देनजर जिला प्रशासन रामगढ़ की पहल के अंतर्गत संचालित स्वास्थ्य समृद्धि वाहन परियोजना के तहत दूसरा 15 दिवसीय शिविर का आयोजन पतरातू प्रखंड के कोतो एवं पालू पंचायत क्षेत्र में किया जा रहा है। इस दौरान अंबाटोला, दाड़ीडीह, रोचाप दोकाटांड, रोचाप ऊपर टोला एवं रोचाप मुस्लिम टोला क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्रों को कवर करते हैं हुए क्षेत्र में रहने वाले बच्चों के कुपोषण जांच के लिए 14 जुलाई से 17 जुलाई तक स्क्रीनिंग का कार्य किया जा रहा है।जिसके उपरांत 19 जुलाई से 2 अगस्त तक कुपोषित बच्चों के उपचार का कार्य किया जाएगा।





शिविर के तहत अब तक 237 बच्चों की स्क्रीनिंग की गई है। वहीं 85 बच्चों को कुपोषित पाया गया है। शिविर के दौरान गंभीर रूप से कुपोषित होने की पहचान होने के उपरांत 3 बच्चों को नजदिकी एमटीसी केंद्र में उपचार हेतु भेजा गया है। गौरतलब हो कि शिविर के तहत जिन बच्चों को कुपोषित पाया गया है उनके उपचार हेतु 19 जुलाई से 2 अगस्त तक कार्य किया जाएगा।





स्वास्थ्य समृद्धि वाहन की विशेषताएं





एक चालित वाहन से दो या दो से अधिक जगहों पर पोषण शिविर संचालित होगा। समय और धन बचाने के उदेश्य से निर्मित इस चालित वाहन से 30 मिनट के अंतराल पर भोजन एवं अन्य सामाग्री दो या दो अधिक शिविर स्थान पर पहुंचाई जा सकेगी।





भंडार कक्ष





यह वाहन भंडार कक्ष का भी कार्य करेगी। इसमे विभिन्न आकार की संद्रखें और दराज है, जिसमें पोषण शिविर की समग्रियों का सुरक्षित भंडारण किया जाएगा।





कार्य





यह वाहन शिविर कर्मियों को सुदूर ग्रामीण क्षेत्र तक ले जाने में सहयोग करेगी। केंद्रीय कृत निगरानी वाहन में लगे क्लाउड वेस्ड कैमरे द्वारा शिविर के प्रतेक गतिविधियों की निगरानी रखी जाएगी।





लक्षित समूह





उम्र के सापेक्ष में कम वजन वाले अति कुपोषित बच्चे एवं उनके अभिभावक अधिकतम 40 कुपोषित बच्चे प्रत्येक शिविर में लाभान्वित होंगे।





सेवाएं





चलित कुपोषण उपचार वाहन द्वारा दो तरह की सुविधाएं दी जाएंगी।





नियमित भोजन





कुपोषित बच्चों को उम्र के हिसाब से उपायुक्त पौष्टिक भोजन दिन में तीन बार दिया जाएगा।यह भोजन विशेषज्ञ की देखरेख में बनाया जाएगा।





टेलीमेडिसिन





यह मेडिकल वैन रोस्टर के अनुसार गांव- गांव जाएगी और कुपोषित बच्चों के साथ- साथ वयस्कों के लिए टेलीमेडिसिन पर काम करेगी