हजारीबाग।जिले के विष्णुगढ़ बनासो गाल्होबार रोड में तीन स्थानों पर अवैध आरा मशीन और करोड़ों की अवैध लकड़ियां जब्त की गयी हैं।गोपनीय ढंग से शनिवार को सुबह 10 बजे तीन अलग-अलग दल बनाकर छापेमारी में करोड़ों की लकड़ी पकड़ी गयी है।
विष्णुगढ़ प्रखंड से 17 किलोमीटर दूर बंदखारो जंगल से 15 किलोमीटर दूर नागी गांव और 18 किलोमीटर दूर बलमक्का गांव में एक साथ छापेमारी अभियान चलाया गया।तीन हजार से अधिक लकड़ी का बोटा, एक हजार एसक्वायर फीट से अधिक कटी हुई लकड़ी,एक ट्रैक्टर, तीन मोटरसाइकिल और तीन संचालित आरा मशीन सील की गयी।जब्त लकड़ी की कीमत करोड़ों में बतायी जा रही है।हजारीबाग डीसी नैंसी सहाय,एसपी मनोज रत्न चौथे और एसडीओ विद्या भूषण कुमार के नेतृत्व में तीन छापामारी दल ने यह कार्रवाई की है।
एसडीओ विद्या भूषण कुमार ने बताया कि छापेमारी दल के अधिकारियों द्वारा जानकारी दी गयी कि वर्षों से यहां आरा मशीन संचालित हो रही है। बड़े पैमाने पर जंगल की लकड़ियां काटी जा रही हैं। इन अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों पर भी कार्रवाई की जाएगी।
मिली जानकारी के अनुसार विष्णुगढ़ प्रखंड में अवैध लकड़ी कटाई और आरा मशीन का संचालन वर्षों से हो रहा है।इससे वन विभाग पर सवाल उठ रहे हैं। जिला प्रशासन ने गोपनीय ढंग से स्थानीय विभागीय अधिकारियों को सूचना दिए बिना कार्रवाई की है।जिससे प्रशासन को इतनी बड़ी सफलता मिली है।छापेमारी दल में प्रशिक्षु आईपीएस ऋषभ गर्ग, डीएसपी मो आरिफ एकराम,डीएसपी राजीव कुमार, सीओ सदर राजेश कुमार, सीओ केरेडारी राकेश तिवारी, बडकागांव बीडीओ जीतेंद्र पांडेय, 10 सब इंस्पेक्टर और लगभग 150 पुलिस जवानों ने अलग-अलग छापेमारी दल बनाकर अभियान चलाया।
हजारीबाग में बड़ी कार्रवाई, छापेमारी में आरा मशीन समेत करोड़ों की लकड़ी जब्त
हजारीबाग में बड़ी कार्रवाई,छापेमारी में आरा मशीन समेत करोड़ों की लकड़ी जब्त <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 रांची, झारखंड

संबंधित ख़बरें

हरियाणा: 582 विलेज नॉलेज सेंटर, राज्य अल्पसंख्यक आयोग विधेयक समेत नायब सरकार के कई ऐतिहासिक फैसले

बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत
● ब्रेकिंग

प्रयागराज में टीजीटी-पीजीटी अभ्यर्थियों का आंदोलन उग्र, कफन ओढ़कर किया चक्काजाम
● ब्रेकिंग

