विशेष संवाददाता,रांची। शहर के जाने-माने सामाजिक कार्यकर्ता और लोक सेवा समिति के संस्थापक अध्यक्ष मोहम्मद नौशाद खान ने राज्य सरकार से मांग करते हुए कहा है कि हज यात्रियों को रांची से कोलकाता जाने की व्यवस्था सरकारी खर्चे पर की जानी चाहिए।उन्होंने कहा कि हज की अरकान अदा करने के लिए इस वर्ष 2023 को भी मुस्लिम समुदाय के काफी लोग झारखंड से जाएंगे।झारखंड राज्य के विभिन्न जिलों से जाने वाले 2423 हुजाज एकराम को इस बार रांची से कोलकाता होते हुए मदीना जाना होगा। सीधी विमान सेवा उपलब्ध नहीं होने के कारण उन्हें सबसे पहले कोलकाता जाना होगा और वहां से विमान सेवा उपलब्ध होगी।इसके कारण हाजियो को अतिरिक्त खर्च और अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।इस संदर्भ में नौशाद खान ने सरकार से मांग की है कि हज यात्रियों को रांची से कोलकता जाने का खर्च और सुविधाएं राज्य हज कमिटी के सौजन्य से उपलब्ध कराई जाय।