प्रतिनिधि,हजारीबाग। राष्ट्रीय प्रतिदर्श सर्वेक्षण कार्यालय क्षेत्र संकार्य प्रभाग,उपक्षेत्रीय कार्यालय,हजारीबाग में वरिष्ठ सांख्यिकीय अधिकारी सह कार्यालय प्रभारी सूरज कुमार के नेतृत्व में भारत सरकार एवं क्षेत्रीय कार्यालय रांची द्वारा निर्देशित स्पेशल स्वच्छता कैंपेन 3.0 का शुभारंभ कर दिया गया है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत सर्वप्रथम उपक्षेत्रीय कार्यालय परिसर की साफ सफाई सभी कार्यालय कर्मियों ने मिलकर किया। उसके बाद कार्यालय परिसर से इंचार्ज सूरज कुमार, जयदेव कुमार,वरिष्ठ सांख्यिकीय अधिकारी, तेजलाल साव, कनिष्ठ सांख्यिकीय अधिकारी आशीष कुमार,कंधवे कनिष्ठ सांख्यिकीय अधिकारी,सतीश गुप्ता, कनिष्ठ सांख्यिकीय अधिकारी,अनुराग रंजन सर्वेक्षण सुपरवाइजर, बृज किशोर सिंह, मिथलेश मोदी, उमेशनाथ चौबे, रंजीत कुमार गुप्ता,सौरव कुमार, प्रशांत कुमार, शुभम सोनी,आशीष रंजन,दिवाकर राज आदि सभी सर्वेक्षण प्रगणक एवं आदेशपाल जयप्रकाश पासवान स्वच्छता रैली निकालकर झील परिसर के त्रिमूर्ति चौक होते हुए जिला स्कूल पहुंचे।





कार्यालय प्रभारी श्री कुमार ने वहां पर उपस्थित लगभग हजार विद्यार्थियों को प्रार्थना के तुरंत बाद स्वच्छता विषय पर संबोधित करने के पश्चात सभी शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को स्वच्छता शपथ दिलाई। साथ ही यह भी आह्वान किया कि सफाई करना हमारा परम कर्तव्य है। हम सभी को न गंदगी फैलाना चाहिए और न ही दूसरों को फैलाने देना चाहिए। जयदेव कुमार ने विद्यालय के प्रिंसिपल एवं शिक्षकों को विद्यार्थियों को जागरूक करने का अवसर देने हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया।





पुनः कार्यालय की पूरी टीम स्वच्छता रैली के माध्यम से जनता को जागरूक करते हुए एवं रास्ते की गंदगी की सफाई करते हुए डीवीसी चौक होते हुए अटल चौक पहुंचकर साफ सफाई की एवं आसपास के जनमानस को गंदगी न फैलाने का आग्रह किया। विदित हो कि सभी कार्यालय कर्मियों के सहयोग से एवं कार्यालय प्रभारी श्री कुमार के नेतृत्व में एनएसएसओ का उपक्षेत्रीय कार्यालय हजारीबाग समाज एवं देशहित के कार्यों में हमेशा आगे रहा है। उपक्षेत्रीय कार्यालय हजारीबाग समस्त हजारीबाग वासियों को स्वच्छता कैंपेन को आत्मसात करने का अपील करते हुए पूरे हजारीबाग शहर को साफ सुथरा रखने का आग्रह करती है।