हम सिर्फ कोरी बात नहीं करते, बल्कि ठोस काम करके दिखाते हैं: पीएम मोदी
हम सिर्फ कोरी बात नहीं करते,बल्कि ठोस काम करके दिखाते हैं:पीएम मोदी <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 अन्य, उत्तर प्रदेश

चंदौली। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव अपने अंतिम पड़ाव में है।भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सातवें तथा अंतिम चरण के चुनाव वाले क्षेत्रों में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनाने में जुटे हैं।इसी क्रम में उन्होंने चंदौली में एक चुनावी रैली को संबोधित किया।इस चुनावी रैली में सकलडीहा,सैयदराजा व चकिया विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशियों के साथ की जनता थी।
पीएम मोदी ने जिले के नवीन कृषि मंडी स्थल के पास रैली को संबोधित करने से पहले लोगों का अभिवादन किया और अपना संबोधन शुरु करते हुए कहा कि हमारी सरकार महाराजा सुहेलदेव के योगदान को पूरे देश में लेकर गई है। वरना पहले वो भी एक जमाना था कि घोर परिवारवादियों को महाराजा सुहेलदेव सिर्फ चुनावों में याद आते थे। घोर परिवारवादियों और घनघोर राष्ट्रभक्तों के बीच यही अंतर होता है।
पीएम मोदी ने कहा कि बीते सात वर्षों में भाजपा ने देश की राजनीति को बदलने वाले कई महत्वपूर्ण काम किए हैं,लेकिन मैं दो बातों का जिक्र करना चाहता हूं। पहला- हमने वोट बैंक पॉलिटिक्स , पूर्वी यूपी, मध्य यूपी के सारे भेद मिटाकर सिर्फ सबका साथ सबका विकास की राजनीति को केंद्र में रखा है।
हम लोग सिर्फ कोरी बात नहीं करते हैं, बल्कि ठोस काम करके दिखाते हैं।कोरी घोषणाओं के बजाय हमने सरकारी योजनाओं को उन लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया है, जिनके वो हकदार हैं और जिनको सरकार की योजनाओं की सबसे ज्यादा जरूरत है।
पीएम मोदी ने कहा कि पहले छोटी-छोटी जरूरतों के लिए नेताओं के और सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने होते थे। हमने गरीबों के बैंक खातों में सीधा पैसा भेजना शुरु कर दिया। पीएम किसान का पैसा सीधे बैंक खाते में,बच्चों के वजीफे का पैसा सीधे बैंक खाते में,गैस सब्सिडी का पैसा सीधे बैंक खाते में। उन्होंने कहा कि यही सुशासन है जो आपके एक-एक वोट ने सुनिश्चित किया है।ये घोर परिवारवादी अभी भी कुछ नेताओं और माफियाओं से गठबंधन की पुरानी राजनीति में ही अटके पड़े हैं। जबकि हमारा गठबंधन जनता से होता है और ये गठबंधन पक्का होता है और भाजपा का गठबंधन चंदौली के उन 14,000 गरीब परिवारों से है, जिनके पक्के घर के सपनों को पूरा करने के लिए हमने दिन-रात मेहनत की है। जब 14,000 गरीब परिवारों को घर मिले, मतलब एक-एक परिवार लखपति हो गया। जब घर बनता है, तो ईंटें, सीमेंट, लकड़ी का सामान मध्यम वर्ग की दुकान से खरीदते हैं। गरीब के मकान बनाने की पूरी प्रक्रिया में मध्यम वर्ग की रोजी-रोटी को भी ताकत मिलती है।
पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा का गठबंधन चंदौली के हर परिवार की बहनों से है जिनकी गरिमा की रक्षा के लिए हमने पहले शौचालय बनाए,अब नल से जल देने के लिए हम तेज गति से काम कर रहे हैं। इस मजबूत गठबंधन के आगे घोर परिवारवादियों का मिलावटी गठबंधन एक पल भी नहीं ठहर सकता। उन्होंने कहा कि यूपी चुनाव के हर चरण में लगातार यही दिखाई दे रहा है,यही खबरें आ रही है कि घोर परिवारवादियों का यूपी की जनता ने पत्ता साफ कर दिया है। आज जो मतदान चल रहा है, वहां से भी यही खबरें आ रही हैं। आज की ये रैली देखकर मैं कह सकता हूं कि आपने तो उनका सफाया करना तय कर दिया है।
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में सात मार्च को सातवें और अंतिम चरण में 54 विधानसभा सीटों पर ये चरण बहुत महत्वपूर्ण है।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संसदीय क्षेत्र वाराणसी भी अंतिम चरण में शामिल है।प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र से सटा हुआ जिला चंदौली और जौनपुर भी है और यहां से भारतीय जनता पार्टी अच्छी बढ़त बनाना चाहती है।समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव जातीय समीकरणों से उम्मीद लगाए बैठे हैं,क्योंकि अखिलेश यादव का संसदीय क्षेत्र आजमगढ़ की विधानसभा सीटें भी इसी चरण में शामिल हैं।इसको देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने ऐड़ी से लेकर चोटी तक पूरी ताकत लगा दी है।छठवें और अंतिम चरण में पूर्वांचल की 111 विधानसभा सीटें हैं।इन विधानसभा सीटों पर भारतीय जनता पार्टी बांझ की तरह नजर जमाई हुई है।भारतीय जनता पार्टी माफियाराज को कुचलने का जो दावा करती है।उसका खासा प्रभाव पूर्वांचल में ही रहा है और वह भी खास तौर पर अंतिम चरण में शामिल मऊ और गाजीपुर जैसे जिलों में।योगी आदित्यनाथ सरकार ने लगातार मुख्तार अंसारी पर निशाना भी साधा है। इस अंतिम चरण के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने संगठन की पूरी ताकत लगा दी है।
संबंधित ख़बरें

हरियाणा: 582 विलेज नॉलेज सेंटर, राज्य अल्पसंख्यक आयोग विधेयक समेत नायब सरकार के कई ऐतिहासिक फैसले

बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत
● ब्रेकिंग

प्रयागराज में टीजीटी-पीजीटी अभ्यर्थियों का आंदोलन उग्र, कफन ओढ़कर किया चक्काजाम
● ब्रेकिंग

