वरीय संवाददाता,रांची। आओ आओ भोग लगाओ, बाबा श्याम जी रुच रुच भोग लगाओ बाबा श्याम जी।इस भोग के अतिप्रिय भजनों से हरमू रोड का श्री श्याम मंदिर गूंज रहा था। अवसर था 84वें श्री श्याम भंडारे के प्रसाद का भोग अर्पित करने का। श्री श्याम मित्र मंडल के पहले महामंत्री विश्वनाथ नारसरिया व उपमंत्री अनिल नारनौली के नेतृत्व में यजमान राजेश कुमार एवम नीलू ने श्री श्याम मंदिर में विराजमान खाटूनरेश लड्डू गोपाल जी शालिग्राम जी शिव परिवार हनुमान जी व गुरुजनों को भंडारे का प्रसाद अर्पित कर सुख समृद्धि व खुशहाली की प्रार्थना की।
राजेश कुमार परिवार ने खाटूनरेश को प्राकृतिक पंखा डोलाकर भोग स्वीकार करने की मनुहार की। भोग लगे अमृतमय प्रसाद को कुमार परिवार ने वृहद भंडारे में मिलाकर महाप्रसाद बनाकर मंदिर के आचार्यों को भंडारे का प्रसाद खिलाकर आशीर्वाद प्राप्त किया।
ज्ञातव्य है कि प्रत्येक शनिवार को हरमू रोड स्थित श्री श्याम मंदिर में श्री श्याम मित्र मंडल द्वारा श्री श्याम भंडारे का आयोजन किया जाता है । 84वें श्री श्याम भंडारा के प्रसाद में बनारसी कचोड़ी,आलू परवल लौकी का सब्जी, सूजी का हलवा,चिप्स का प्रसाद श्री श्याम मंदिर में ही मंडल के अध्यक्ष सुरेश सरावगी की निगरानी में निर्मित किया गया था। भंडारे का वितरण समय होते-होते मंदिर परिसर भक्तों से अट गया था। हरमू रोड में लंबी-लंबी कतारें लग गई । खाटू नरेश की जय जयकारो व जय घोष से संपूर्ण क्षेत्र में गूंज रहा था। प्रथम देव गणेश जी महाराज की जयकारों के बीच कुमार परिवार व मंडल के अध्यक्ष सुरेश सरावगी के नेतृत्व में भंडारे का महाप्रसाद का वितरण शुरू किया गया। लगभग 3300 से ज्यादा लोगों ने अमृतमय महाप्रसाद प्राप्त किया।
श्री श्याम मित्र मंडल के अध्यक्ष सुरेश सरावगी,महामंत्री विश्वनाथ नारसरिया,राजेश कुमार नीलू ,श्रवण ढानढनिया प्रदीप राजगढ़िया,श्याम सुंदर शर्मा,पूर्व सांसद अजय मारू, अनिल नारनोली,राजीव रंजन मित्तल,स्नेह पोद्दार,अनुज मोदी, आशीष डालमिया,अमित सरावगी,वेद भूषण जैन, राहुल मारू, श्याम सुंदर जोशी,कौशल चौधरी,कमलेश सावा,अंकित , राजेश कटारुका,मनोज खेतावत,स्नेहा पोद्दार, अन्नपूर्णा सरावगी कविता मित्तल रमा सरावगी सरिता अग्रवाल अभिषेक सरावगी,साहित्य पवन,मनीष वर्मा,झूलन मुंडा,उपेंद्र पांडे,सुक्रा उरांव,संजय शर्मा,अमित महतो,अभिषेक गुप्ता, तरुण शर्मा,नकुल मुंडा,पवन शर्मा,मदन सोनी,अरविंद सोमानी, रौनक पोद्दार,संजय सर्राफ सहित 60 से ज्यादा स्वयंसेवकों ने भंडारा वितरण में सहयोग किया।
मंगलवार को 73 वां श्री सुंदरकांड श्री हनुमान चालीसा पाठ
मंगलवार 24/10/2023 को सांय 4:30कसट बजे से 73 वां श्री सुंदरकांड श्री हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया है।उपरोक्त सभी जानकारी मंडल के मंत्री गौरव अग्रवाल मोनू ने दी।





