प्रतिनिधि,जमशेदपुर।बिष्टुपुर स्थित चेंबर भवन में शनिवार प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर की तरफ से आयोजित राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश की तीन नवीनतम पुस्तकों पर लेखकीय यात्रा सह पाठकीय संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान हरिवंश ने कहा कि लोकतंत्र श्रेष्ठ हो यह सवाल है। गांधी जी की जीवन मूल्य परंपरा अध्यात्म थी।





जमशेदपुर वूमेंस यूनिवर्सिटी के कुलसचिव डॉ. अविनाश कुमार सिंह ने पुस्तक कैलाश मानसरोवर पर टिप्पणी करते हुए कहा कि मानसरोवर की यात्रा में वे कहीं भी तन्हा नहीं हैं। उनके साथ पूरा समाज है। यात्रा में लेखक रहीम खानखाना को याद करते हैं। जिससे लेखक कहां से चीजों को देख रहे हैं यह पता चलता है।





एलबीएसएम कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अशोक अविचल ने कहा कि इसका शीर्षक बहुत अच्छा है और जो विविध धाराओं को एक साथ जोड़ता है। इसमें मौलिक रचना सा आनंद मिलता है। साथ ही इसमें उनके हरिवंश बनने की कथा भी दिखाई देती है। पुस्तक में लेखक का समर्पण है।





कलश पुस्तक के बारे में प्रो मित्रेश्वर अग्निमित्र ने कहा कि जीवन की यात्रा मृत्यु की ओर जाती है। पुस्तक कहता है, ईश्वर की ओर जाने का मार्ग है अध्यात्म, साधना। इससे पहले अतिथियों का शॉल और स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर के अध्यक्ष संजीव भारद्वाज ने स्वागत भाषण दिया। जबकि गुलाब सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया।





इस मौके पर भाजपा प्रवक्ता कुणाल षाडंगी, गोविंद दोदराजका, प्रो. अमरनाथ सिंह, अधिवक्ता राजेश शुक्ल, जुस्को श्रमिक यूनियन अध्यक्ष रघुनाथ पांडेय, भाजपा नेता अभय सिंह, राजकुमार सिंह, जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू, रवींद्रनाथ चौबे, सुरेश सोंथालिया, मजदूर नेता राकेश्वर पांडेय, अध्यक्ष विजय आनंद मूनका, शैलेंद्र सिंह, सुरजीत सिंह समेत अन्य मौजूद थे।