कानपुर।उत्तर प्रदेश के कानपुर में बीते दिनों एक विशालकाय अचंभित करने वाला पक्षी मिला था।यह खबर कानपुर में जंगल की आग की तरह फैल गई। विशालकाय पक्षी की पहचान करते हुए वन विभाग ने कहा कि यह एक दुर्लभ हिमालयन ग्रिफॉन गिद्ध है।जब यह पक्षी लोगों के हाथ लगा तो इसे देखकर दंग रह गए।लोगों ने पक्षी को जटायु महाराज के रूप में स्वीकार किया।वन विभाग की टीम ने पक्षी को पकड़कर 15 दिन के क्वारंटाइन के लिए एलन फॉरेस्ट जू के पशु चिकित्सालय भेज दिया। अब एक बार फिर अन्य हिमालयन ग्रिफॉन गिद्ध अपने साथी की तलाश में कानपुर पहुंचा है।





बता दें कि इस विशालकाय पक्षी को कानपुर के कायमगंज के वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू किया है।टीम ने इस पक्षी को भी उसके साथी के बगल के पिंजरे में रख दिया है।





मिली जानकारी के अनुसार उस दिन भी यह पक्षी भी मौके पर था,लेकिन वन विभाग की टीम इसे पकड़ नहीं पाई थी।यह पक्षी मौके से उड़ गया था।इसके बाद से यह पक्षी कानपुर में घूम रहा था। वन विभाग की टीम भी इस पक्षी ढूंढने में जुटी थी।





हिमालय से यूपी क्यों आ रहे हैं विशालकाय पक्षी





आपको बताते चलें कि हिमालयी गिद्ध कौशांबी और देवरिया में भी पाए गए।इन सभी पक्षियों को भी वन विभाग की टीम ने पकड़ा।जानकारों का कहना है कि इस समय हिमालय में बर्फीले तूफान चल रहे हैं। बर्फीले तूफान से बचने के लिए तमाम दुर्लभ पक्षी पलायन कर रहे हैं।उत्तर प्रदेश में इस तरह के लगातार मामले सामने आ रहे हैं।