पूर्वांचल सूर्य संवाददाता,रांची।बरियातू स्थित हिल टॉप पब्लिक स्कूल के प्रांगण में रविवार को कला और विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।विज्ञान और कला प्रदर्शनी का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में वायरलेस विभाग के डीआईजी अश्वनी कुमार सिन्हा ने किया।
मौके पर विशिष्ठ अतिथि एसएस मेमोरियल कॉलेज के पूर्व प्राचार्या डॉक्टर वंदना राय,अधिवक्ता पीके लाला,रिलेशंस के निदेशक आशुतोष द्विवेदी,समाजसेवी डॉक्टर अनिल कुमार, स्कूल के निदेशक राजेश कुमार गुप्ता,स्कूल की प्राचार्या संगीता राज,उप प्राचार्या सुनीता श्रीवास्तव समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
इस प्रदर्शनी में कक्षा 5 से 10 तक के छात्र छात्राओं ने एक से बढ़कर एक आधुनिक तकनीक से संबंधित प्रोजेक्ट बनाकर सबका मन मोह लिया।10वीं कक्षा की प्राची,सिदरा,नंदनी और आदित्य ने पॉल्यूशन कनवर्ट बनाया। 9वीं कक्षा की सोनाली,आर्यन,सलमान,सोनमती,शिफा,आठवीं कक्षा की सृष्टि,दीपिका,सुप्रिया, 7वीं कक्षा के रितेश हमजा और महिमा ने भी अपने अपने प्रोजेक्ट से अभिभावकों को आश्चर्य चकित कर दिया।
ग्रामीण क्षेत्र का विकास,स्मार्ट सिटी,चंद्रयान 3, हाइड्रो लाइट ब्रिज स्मार्ट एग्रीकल्चर हैंगिंग वाल वाटर साइकिल जैसे शिल्पकला ने दर्शकों और समस्त आगंतुकों को आकर्षित किया।सभी छात्र छात्राओं ने इस कला और विज्ञान प्रदर्शनी में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
इस प्रदर्शनी में सीमा लाला,सरिता,स्नेहा,सूर्यकांत,शंकर कुमार,पूरोबी,सिमकी,शिवानी,गार्गी,मौशमी,साधना,सविता, प्रियंका,निकिता और समस्त शिक्षक शिक्षकाएं की भूमिका अहम रही।नन्हे मुन्हें बच्चों में शिशिर,जैद इमाम,पीहू, अंशिका,आरवी,जुबैरिया,शहजैन का विशेष आकर्षित करने वाला का प्रदर्शन रहा।





