पूसू प्रतिनिधि,गिरिडीह। झामुमो के युवा उपाध्यक्ष फरदीन इम्तियाज अहमद ने यहां के तेलोडीह की फहिमा परवीन को डॉक्टर आई अहमद मेमोरियल इस्कोलरशिप से सम्मानित किया।हाल ही में कुछ दिनों पहले मुस्लिम समुदाय से तेलोडीह पंचायत निवासी कमरुद्दीन अंसारी की पुत्री फहिमा परवीन ने हॉकी के खेल में सर्वश्रेष्ट प्रदर्शन कर अपने पंचायत, जिला व राज्य का नाम रोशन किया था।इसी को देखते हुए कि फहिमा परवीन के आगे खेल जगत में कुछ बेहतर करने के लिए झामुमो के युवा उपाध्यक्ष फरदीन इम्तियाज अहमद ने डॉक्टर आई अहमद मेमोरियल इस्कोलरशिप से सम्मानित कर स्पोर्ट एकेडमिक के खर्च का निर्वहन करने का फैसला किया है।इस कार्य के लिए फहिमा के साथ साथ उनके पूरे परिवार ने फरदीन इम्तियाज अहमद के फैमिली का शुक्रिया अदा किया।इस मौके पर मो. अफजल, मो. हारून,मो कमरुद्दीन,सहित कई गण्यमान्य बुद्धिजीवी उपस्थित रहे।