गिरिडीह।होली की मस्ती में जबरन रंग लगाना अच्छा नहीं होता है।गिरिडीह में होली के दिन रंग लगाने के लिए कार को रोकना युवकों की एक टोली को भारी पड़ा गया। कार चला रहे सरफिरे ने होली में मस्ती कर रही टोली पर कार चढ़ा दिया।इस घटना में एक युवक गाड़ी के चपेट में आ गया पैर बुरी तरह से कुचल गया।घटना के बाद गाड़ी लेकर भाग रहे सिरफिरे ड्राइवर को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया और जमकर पीटाई की।आक्रोशित ग्रामिणों ने कार को ईंट पत्थर से क्षतिग्रस्त कर दिया।घायल युवक का इलाज अस्पताल में चल रहा है वहीं पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को जब्त कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार घटना गिरिडीह जिले के बेंगाबाद थाना क्षेत्र के छोटकी खरगडीहा गांव की है। शनिवार को छोटकी खरगडीहा के पास युवकों की एक टोली सड़क के किनारे होली खेल रही थी।अपनी टोली में मस्ती करने के साथ साथ रोड से गुजरने वाले गाड़ियों को रोकर रंग गुलाल लगा रहे थे। इसी दौरान बेंगाबाद के नवडीहा की ओर से एक कार आ रही थी।युवकों की टोली ने उस कार को भी रोकने का प्रयास किया।कार के ड्राइवर ने गाड़ी नहीं रोकी और पास आकर गाड़ी की रफ्तार बढ़ा दी।सभी युवक इधर उधर भागे लेकिन एक युवक बासुदेव तुरी कार की चपेट में आ गया। बासुदेव हरिला पंचायत का रहने वाला है जो खरगडीहा में अपने ससुराल में रहता है। कार बासुदेव के एक पैर पर चढ़ गई जिससे उसका पैर बुरी तरह से कुचल गया।

घटना की जानकारी मिलने पर बेंगाडीह थाना की पुलिस मौके पर पहुंची तब तक सभी युवक फरार थे। स्थानीय लोगों ने घायल बासुदेव को अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका इलाज चल रहा है। पिटाई से जख्मी कार चालक भी छिपकर इलाज करा रहा है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को अपने कब्जे में ले लिया है।बेंगाबाद थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। जब्त की गई कार के मालिक की तलाश की जा रही है ताकि ड्राइवर को पकड़ा जा सके।