वरीय संवाददाता,रांची।श्री कृष्ण प्रणामी परिवार के सदस्यों के सौजन्य से निःशुल्क श्री कृष्ण प्रणामी अन्नपूर्णा भंडारे मे 1400 से अधिक श्रद्धालुओ ने अन्नपूर्णा भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।संस्था के निर्मल छावनीका और ज्ञान प्रकाश शर्मा के सौजन्य से रविवार को 111 वें निःशुल्क श्री कृष्ण प्रणामी अन्नपूर्णा भंडारे का संचालन अपनी माता स्व• उमा देवी जालान की स्मृति में मे उनके पुत्र पुत्रवधु मनीष मनीषा,विशाल अमिता,मिलन नम्रता जालान और पौत्र राज जालान संस्था के सदस्य एवं गुरु महाराज के परम भक्तिभावी शिष्य और उनके परिवार के सौजन्य से किया गया।





भंडारे मे 1400 श्रद्धालुओं ने प्रसाद प्राप्त किया। संस्था ने अन्नापूर्णा भंडारे के प्रसाद का वितरण किया। अन्नपूर्णा भोजन प्रसाद भंडारे की सेवा के महान कार्य में विशेष रूप संस्था के उपाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद अग्रवाल,निर्मल छावनीका, ओमप्रकाश सरावगी,मनीष जालान,मधु जाजोदिया,विमल जी मोदी, विशाल जालान,एक प्रभु प्रेमी,राज जालान, ज्ञान प्रकाश शर्मा,पुर्णमल सर्राफ, महेश वर्मा चन्द्रदिप साहू, परमेश्वर साहू महिला समिति की अमिता जालान, सुनीता अग्रवाल,कांता देवी जैन, रेखा मोदी,वंदना जालान, विशाखा जालान, मनीषा जालान सिद्धी जालान, नम्रता जालान एव इनके अलावा संस्था के और भी बहुत से सदस्य उपस्थित थे। यह जानकारी संस्था के उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल ने दी।