विशेष संवाददाता,रांची।श्री कृष्ण परिवार के सदस्यों एवम गुरु महाराज के परम भक्तिभावी शिष्यों और उनके परिवार के सौजन्य से किया गुरू महाराज के जनसेवा को समर्पित जीवन के स्वर्णिम 51 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में रविवार को रांची शहर के पुंदाग स्थित संस्था के निर्माणाधीन श्री कृष्ण प्रणामी (राधा-कृष्ण) मंदिर मंगल राधिका सदानंद सेवा धाम आश्रम के प्रांगण मे संस्था के अन्नापूर्णा भंडारे के संयोजक विशाल जालान सह-संयोजक ओमप्रकाश सरावगी, पवन पोद्दार, बिष्णु सोनी की देखरेख मे संस्था के वरिष्ठ सदस्य पुर्णमल सर्राफ के द्वारा वहां आये हुए प्रभु प्रेमी ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं मंदिर के आसपास के रहने वाले श्रद्धालु परिवार के सदस्यों मंदिर के सामने के गुजरने वाले राहगीरों एवं बच्चों के बीच 114वां निःशुल्क श्री कृष्ण प्रणामी अन्नपूर्णा भंडारे का विधिवत उद्धाटन कर वितरण शुरू किया गया।
संस्था के सदस्यो ने श्री राज श्यामा जी (राधा-कृष्ण) भगवान एवं गुरू महाराज की फोटो पर चंदन वंदन कर अन्नपूर्णा भंडारे का प्रसाद अर्पित कर वहा उपस्थित महिलाओं और पुरूष श्रद्धालुओ को चंदन का तिलक करने भजन संकीर्तन कर 114 वें श्री कृष्ण प्रणामी अन्नपूर्णा भंडारे का वितरण शुरू किया गया।लगभग 1700 से ज्यादा श्रद्धालुओं राहगीरों एव प्रभु प्रेमीजन ने श्री कृष्ण प्रणामी अन्नपूर्णा भोजन भंडारे का प्रसाद का वितरण कर सेवा की गई।प्रत्येक सप्ताह श्री कृष्ण प्रणामी अन्नपूर्णा भोजन प्रसाद भंडारे मे समाज के लोग बढ चढ कर अपनी भागेदारी निभा रहे है।अन्नपूर्णा भोजन प्रसाद भंडारे का प्रसाद ग्रहण करने वालो की संख्या भी प्रत्येक सप्ताह बढती जा रही है।
प्रणामी निःशुल्क अन्नपूर्णा भोजन प्रसाद भंडारे की सेवा प्रत्येक रविवार को दोपहर 12:30 बजे से पुंदाग स्थित संस्था के निर्माणाधीन मंदिर के प्रांगण में एमआरएसश्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट एव स्वामी सदानंद प्रणामी चैरिटेबल ट्रस्ट (रजि•)दिल्ली शाखा रांची के सदस्यों की देखरेख मे की जाती है। आज के भंडारे की सेवा श्री कृष्ण प्रणामी परिवार के सदस्यों एव उनके परिवार के सौजन्य से मंदिर प्रांगण में की गई।अन्नपूर्णा भोजन प्रसाद भंडारे की सेवा के महान कार्य में विशेष रूप संस्था के उपाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद अग्रवाल कार्यक्रम संयोजक विशाल जालान,पुर्णमल सर्राफ, ओमप्रकाश सरावगी,नन्द किशोर चौधरी, ज्ञान प्रकाश शर्मा, मनीष सोनी, बिष्णु सोनी,चन्द्रदिप साहू,धीरज कुमार गुप्ता, परमेश्वर साहू, महेश वर्मा, बसंत वर्मा सहित अन्य उपस्थित थे।उक्त जानकारी संस्था के उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल ने दी।





