14 अक्टूबर की सुबह 6 बजे तक कार्यरत रहेगा जिला नियंत्रण कक्ष,7 जोनल दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति
सभी 31 थाना व 23 ओपी में रहेंगे दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी
पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,धनबाद।दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और हर्षोल्लास के साथ संपन्न कराने के लिए जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त माधवी मिश्रा,वरीय पुलिस अधीक्षक हृदीप पी जनार्दनन और अपर जिला दंडाधिकारी (विधि व्यवस्था) पीयूष सिन्हा ने संयुक्त आदेश जारी कर जिले को कतरास, धनबाद, चिरकुंडा, तोपचांची, झरिया, गोविंदपुर और टुंडी ज़ोन में बांटा है। सभी जोन में जोनल दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी और सभी 31 थाना व 22 ओपी में पुलिस पदाधिकारी के साथ दंडाधिकारी मौजूद रहेंगे। साथ ही रावण दहन कार्यक्रम स्थल पर भी दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।
दुर्गा पूजा के अवसर पर जिला नियंत्रण कक्ष 10 अक्टूबर को सुबह 6 बजे से 14 अक्टूबर के सुबह 6 बजे तक कार्यरत रहेगा। एडीएम लॉ एंड ऑर्डर पीयूष सिन्हा जिला नियंत्रण कक्ष के संपूर्ण प्रभार में रहेंगे। जिला नियंत्रण कक्ष का दूरभाष संख्या 0326 - 2311217, 0326 - 2311807, 112 एवं 100 है।
सभी 31 थाना व 23 ओपी में रहेंगे दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी
धनबाद,बैंक मोड़,सरायढेला,धनसार,झरिया,जोरापोखर,
सुदामडीह,पाथरडीह,तिसरा,सिंदरी,बलियापुर,केंदुआडीह, पुटकी,लोयाबाद,जोगता,कतरास,राजगंज,महुदा,मधुबन, बरोरा,तेतुलमारी,बाघमारा,तोपचांची,हरिहरपुर,बरवाअड्डा, गोविंदपुर,टुंडी,पूर्वी टुंडी,मनियाडीह,निरसा,चिरकुंडा थाना तथा भूली ओपी,घनुआ डीह,बोर्रागढ़,भौंरा,लोदना, अलखडीहा,गौशाला,मुनिडीह,भागाबांध,अंगारपथरा, कपूरिया,रामकनाली,गोंदुडीह,खरखरी,ईस्ट बसुरिया, सोनारडीह,धर्माबांध,कालूबथान,कुमारधुबी,मैथन, गलफरबाड़ी,खरखरी,भाटडीह और पंचेत ओपी के लिए पुलिस पदाधिकारियों के साथ साथ दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।वहीं धनबाद थाना,बैंक मोड़, सरायढेला,घनसार,केंदुआडीह,लोयाबाद,जोगता,पुटकी, झरिया,जोरापोखर,तिसरा,सिंदरी,निरसा,चिरकुंडा,गोविंदपुर, बरवाअड्डा,टुंडी,बाघमारा,महुदा,तोपचांची,हरिहरपुर और कतरास थाना क्षेत्र में विशेष निगरानी रखी जाएगी।
रावण दहन कार्यक्रम स्थल पर रहेंगे दंडाधिकारी
रावण दहन कार्यक्रम के दौरान बरवाअड्डा,बलियापुर,सिंदरी, हरिहरपुर,गौशाला,भूली,मालकेरा (कतरास) तथा सुदामडीह थाना क्षेत्र में पुलिस पदाधिकारियों के साथ दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।
लगातार भ्रमणशील रहेगा पुलिस का मोटरसाइकिल दस्ता
दुर्गा पूजा के अवसर पर पुलिस का मोटरसाइकिल दस्ता भी लगातार भ्रमणशील रहेगा। मोटरसाइकिल दस्ता सरायढेला थाना मोड़ से स्टील गेट तक, पार्क मार्केट से झारखंड मैदान तक, बैंक मोड़ बिरसा चौक से धनसार मोड़ तक तथा बैंक मोड़ बिरसा चौक से मटकुरिया चेक पोस्ट तक लगातार चार-चार के ग्रुप में भ्रमणशील रहेगा।





