प्रतिनिधि,चतरा। 190 वाहिनी केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल चतरा तथा नेहरू युवा केन्द्र चतरा द्वारा 15वीं आदिवासी युवा सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम 2023-2024 के अन्तर्गत दिनांक 02/11/202 से 08/11/2023 तक जम्मू काश्मीर में आयोजित कार्यक्रम में नक्सल प्रभावित क्षेत्रों से 10 युवा एवम 10 युवतियों जो चतरा के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों के स्थायी निवासी को भाग लेने के लिए भेजा गया था। मनोज कुमार कमाण्डेन्ट 190 वाहिनी केंद्रिय रिजर्व पुलिस बल एमडी यासीर अब्बसी, द्वतीय कमान अधिकारी, 190 वाहिनी केंद्रिय रिजर्व पुलिस बल चतरा एवम नेहरू युवा केन्द्र के उपनिदेशक श्रीमति ललिता कुमारी की प्रतिभागियों को 190 वाहिनी केंद्रिय रिजर्व पुलिस बलः चतरा से उक्त स्थान के लिए हरी झंडी दिखाकर दिनांक 30/10/23 को रवाना किया गया था।
सभी प्रतिभागीयों ने अपने क्षेत्र का सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर भाषण प्रतियोगिता में सूरज कुमार ने प्रथम स्थान एवं प्रतीभा कुमारी ने द्वतीय स्थान दोनों प्रतापपुर (चतरा) निवासी ने स्थान हासिल कर अपने क्षेत्र का नाम रोशन किए है। यह कार्यक्रम नेहरू युवा केन्द्र संगठन उड़ीसा, बिहार, झारखण्ड, महाराष्ट्र एवं छत्तीसगढ़ तथा गृह मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में भारत के 5 राज्यों (झारखण्ड, उडीसा, बिहार छत्तीसगढ़ एवं महाराष्ट्र) से 200 आदिवासी युवा जो पिछड़े क्षेत्र से है भाग लिए। इस कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण एवम पिछड़े क्षेत्र के आदिवासी युवाओं को अन्य विकसित राज्य का भ्रमण करवाकर वहां के विकास योजनाओं से एवम युवा कार्यक्रम से अवगत कराना था ताकि ये अपने क्षेत्र में समाज के मुख्य धारा से जुड़कर अपना विकास कर सके।
उक्त कार्यक्रम मे सफलतापूर्वक भाग लेकर दिनांक 10/11/2023 को सभी युवा प्रतिभागी सह स्कॉर्ट सहित 190 वाहिनी केंद्रिय रिजर्व पुलिस बल चतरा वापस आ गए है। सभी प्रतिभागी मनोज कुमार कमाण्डेन्ट 190 वाहिनी, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल एमडी यासीर अब्बासी, द्वतीय कमान अधिकारी 190 वाहिनी केंद्रिय रिजर्व पुलिस बल, चतरा एवं श्रीमती ललीता कुमारी उपनिदेशक, नेहरू युवा केन्द्र चतरा के साथ अपना अनुभव साझा किए।उन्होंने वहां के सभ्यता, संस्कृति व रहन-सहन समेत उनके क्रिया कलापो के बारे में बताया। साथ ही वहां की आदिवासी की सभ्यता व संस्कृति की जानकारी दी । भ्रमण के दौरान सरकार द्वारा सभी बच्चो को आने-जाने, खाने-पीने व रहने की व्यवस्था भी की जाती है। सभी युवा प्रतिभागी 07 दिन के भ्रमण कार्यक्रम से बहुत कुछ सीखकर आये एवं बहुत ही उत्साहित थे। वे इस तरह के और दूसरे कार्यक्रम में भी भाग लेने की इच्छा जाहिर किए। सभी प्रतिभागियों ने 190 वाहिनी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल तथा नेहरू युवा केन्द्र को धन्यवाद दिया तथा भविष्य में और भी ऐसे कार्यक्रम में भाग लेने की इच्छा जाहिर की।





