पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने जब से कमान संभाली है अपराधियों पर हंटर लगातार चल रहा है।इसी क्रम में
पुलिस ने गागलहेड़ी क्षेत्र से प्रतिबंधित खैर की भारी मात्रा में लकड़ी को बरामद किया है।लकड़ी की कीमत लगभग 20 लाख रुपए है और वजन 11050 किलोग्राम है।पुलिस ने ट्रक के साथ- साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने खैर की लकड़ियों की तस्करी करने वाला वन माफिया बिलाल और शावेज को गिरफ्तार किया है।बिलाल कैराना का रहने वाला है और शावेज जिले के गंगोह का रहने वाला है।आरोपी ट्रक नंबर HR 55 G 7087 से सैकड़ों टन लकड़ी ले जा रहे थे।

आपको बता दें कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने जंगलों में सघन अभियान चलाने के निर्देश जारी किया था। जिले का एक इलाका देहरादून के जंगलों से सटा हुआ है।इस लिए यहां पर पैमाने पर सागौन और खैर की लकड़ियों की तस्करी होती है।लकड़ियों की हो रही तस्करी को लेकर एसएसपी आकाश तोमर ने अभियान चलाया है। इसी अभियान के तहत ये गिरफ्तारी हुई है।