5 दिनों तक रांची के हटिया रेलवे स्टेशन से नहीं चलेंगी ट्रेनें, जानें क्या है कारण
5 दिनों तक रांची के हटिया रेलवे स्टेशन से नहीं चलेंगी ट्रेनें, जानें क्या है कारण <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 रांची, झारखंड

रांची रेल मंडल के हटिया रेलवे स्टेशन से 5 दिनों तक ट्रेनें नहीं चलेंगी।हटिया स्टेशन यार्ड में आगामी 11 से 15 अप्रैल, 2022 तक नन-इंटर लॉकिंग का कार्य होगा। इसके कारण यहां से ट्रेनें नहीं चलेंगी।इसके तहत दो जोड़ी ट्रेनों को रद्द किया गया है, वहीं 7 जोड़ी ट्रेनें रांची रेलवे स्टेशन से खुलकर रांची तक ही आयेंगी. नन इंटर लॉकिंग कार्य को लेकर रांची रेल डिवीजन ने तैयारी शुरू कर दी है।
हटिया-बंडामुंडा सिंगल लाइन को डबल लाइन का होगा कार्य
इस संबंध में CPRO आदित्य चौधरी ने बताया कि रांची रेल डिवीजन से दक्षिण-पूर्व रेलवे मुख्यालय तिथि भेजी गयी है, लेकिन वहां से तिथि की स्वीकृति नहीं मिली है। हटिया-बंडामुंडा सिंगल लाइन को डबल कार्य किया जाना है. हटिया से बालसिरिंग तक डबल लाइन जोड़ने के लिए नन-इंटरलॉकिंग का कार्य होगा।कार्य के पूर्ण होने के बाद मालगाड़ी या एक्सप्रेस ट्रेनों को सिंगल लाइन के कारण रुकना नहीं पड़ेगा।
5 दिनों तक इलेक्ट्रिकल सिग्नल से ट्रेनों का नहीं होगा परिचालन
अधिकारियों के मुताबिक, पांच दिनों तक इलेक्ट्रिकल सिग्नल से ट्रेनों का परिचालन नहीं होगा।ट्रेनों का परिचालन मैन्यूअल तरीके से होगा।इस कारण 2 जोड़ी ट्रेन रद्द रहेगी, जबकि 7 जोड़ी ट्रेनों को शॉट टर्मिनल किया जायेगा यानी ये 7 जोड़ी ट्रेनें रांची से खुलेंगी और रांची तक ही आयेंगी।
ट्रेन संख्या : ट्रेन का नाम
18175/18176 : हटिया-झारसुगुड़ा-हटिया मेमू एक्सप्रेस
18602/18601 : हटिया-टाटा हटिया एक्सप्रेस
रांची से हटिया नहीं जायेंगी ये ट्रेनें. ये सभी ट्रेनें रांची से खुलेंगी
ट्रेन संख्या : ट्रेन का नाम
15028 : गोरखपुर-हटिया मौर्य एक्सप्रेस
18623 : हटिया-इस्लामपुर एक्सप्रेस
18615 : हावड़ा-हटिया एक्सप्रेस
18625 : पूर्णिया कार्ट- हटिया एक्सप्रेस
16821 : पटना-हटिया पाटलिपुत्रा एक्सप्रेस
03503 : वर्द्धमान-हटिया एक्सप्रेस
08195 : टाटा-हटिया पैसेंजर एक्सप्रेस
संबंधित ख़बरें

हरियाणा: 582 विलेज नॉलेज सेंटर, राज्य अल्पसंख्यक आयोग विधेयक समेत नायब सरकार के कई ऐतिहासिक फैसले

बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत
● ब्रेकिंग

प्रयागराज में टीजीटी-पीजीटी अभ्यर्थियों का आंदोलन उग्र, कफन ओढ़कर किया चक्काजाम
● ब्रेकिंग

