6 लड़कों ने आठवीं की छात्रा के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म, छात्रा का आपत्तिजनक वीडियो बनाकर किया विवश
6 लड़कों ने आठवीं की छात्रा के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म,छात्रा का आपत्तिजनक वीडियो बनाकर किया विवश <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 रांची, झारखंड

लोहरदगा।झारखंड में एक नाबालिग छात्रा का 6 लड़कों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जिले के भंडरा थाना क्षेत्र के एक गांव में कक्षा आठ में पढ़ने वाली छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने घटना में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है और एक आरोपी अभी फरार है।गिरफ्तार आरोपियों में लड़की का ब्यॉय फ्रेंड भी शामिल है।भंडरा थाना क्षेत्र में दो महीने में सामूहिक दुष्कर्म का ये दूसरा मामला है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार लड़की के गांव में छह मार्च एक शादी समारोह था।लड़की के ब्याॅव फ्रैंड ने शादी समारोह में शामिल होने के लिए लड़की को बुलाया था। शादी समारोह के बीच मे लड़की अपने ब्याॅव फ्रैंड के साथ कहीं चली गई।काफी समय बीतने पर जब दोनों नहीं दिखे तो लड़की का बड़ा भाई उसे खोजने लगा। मामले की जानकारी होने पर शादी समारोह में मौजूद कुछ अन्य युवक भी लड़की को खोजने निकले।
इसी दौरान गांव से कुछ दूर स्थित टोले के एक अर्द्धनिर्मित भवन में दोनों मिल गए। युवकों ने लड़की का वीडियो बनाया और उसके दोस्त को डरा-धमकाकर वहां भगा दिया।इसके बाद पांच युवकों ने लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।लड़की के ब्यॉय फ्रेंड ने शादी समारोह में आकर घटना की जानकारी दी।जब गांव वाले वहां पहुंचे तो आरोपी भाग चुके थे।सात मार्च को पीड़िता ने रिश्तेदार के साथ थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई।
आरोपियों में तीन लोग लड़की के गांव के ही हैं।एक कुड़ू थाना क्षेत्र का हैं।इनमें से एक अभी फरार है।पुलिस ने पांच आरोपियों को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया है जिनमें एक जीजा-साला भी हैं।
आपको बता दें कि भंडरा थाना क्षेत्र में ही बीते माह 19 जनवरी को शादी समारोह में शामिल होने गई नाबालिग के साथ 10 लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था।पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
संबंधित ख़बरें

हरियाणा: 582 विलेज नॉलेज सेंटर, राज्य अल्पसंख्यक आयोग विधेयक समेत नायब सरकार के कई ऐतिहासिक फैसले

बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत
● ब्रेकिंग

प्रयागराज में टीजीटी-पीजीटी अभ्यर्थियों का आंदोलन उग्र, कफन ओढ़कर किया चक्काजाम
● ब्रेकिंग

