पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,पालोजोरी।पालोजोरी के हटिया परिसर में बीते एक सप्ताह से आयोजित रास मेला अपने पूरे परवान पर है।मेला के आयोजन के संचालन के लिए कोई समिति भी गठित नही है। बावजूद इसके मेला का संचालन भगवान भरोसे हो रहा है।
जानकारी के अनुसार मेला का संचालन का आदेश 8 दिसंबर तक के लिए अनुमंडल अधिकारी मधुपुर से प्राप्त है।मेले में विभिन्न दुकानों के अलावा खतरनाक झूले और बूगी बूगी डांस मुख्य आकर्षण है।
पालोजोरी हटिया के संकीर्ण परिसर में संचालित हो रहे इस मेले में हजारों की भीड़ आ रही है।मेले में सुरक्षा का कोई बंदोबस्त नही दिख रहा है।निकासी और प्रवेश के लिए मात्र 6 फीट के दो रास्ते है,जिसे भी बेरेकेटिंग लगाकर और संकरा कर दिया गया है।ख़ुदा न ख़्वास्ता कोई बड़ी बात हो जाती है तो इसका जवाबदेह कौन होगा। बूगी बूगी डांस मेले में फुहड़ता परोस रहा है।
पालोजोरी में चल रहे रास मेला में झूला संचालक अनुमंडल अधिकारी के आदेश को धता बताते हुए बेरोकटोक झूले का संचालन कर रहे हैं। झूलों के संचालन के लिए संबंधित तकनीशियनों और अभियंता से अनापत्ति प्राप्त किया गया है अथवा नहीं ये जानकारी भी देने के लिए कोई तैयार नहीं है।
मेले के संचालन के बाबत मधुपुर के अनुमंडल अधिकारी राजीव कुमार ने कहा कि आपके द्वारा मामला संज्ञान में दिया जा रहा है। कल कार्यालय जाकर इस बाबत संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए जायेंगे।





