DSP का अर्धनग्न वीडियो हुआ वायरल, ड्यूटी को लेकर हुआ हाई वोल्टेज ड्रामे की ये है पूरी कहानी
DSP का अर्धनग्न वीडियो हुआ वायरल,ड्यूटी को लेकर हुए हाई वोल्टेज ड्रामे की ये है पूरी कहानी <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 रांची, झारखंड

गुमला।झारखंड के गुमला जिले के हेडक्वार्टर डीएसपी प्राण रंजन का अर्धनग्न वीडियो बड़ी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।डीएसपी रविवार की देर रात गमछा लपेटकर अपना इलाज करवाने सदर अस्पताल पहुंच गए थे।उनके पीछे-पीछे कई पुलिसकर्मी भी थे जो उनको समझा-बुझाकर वापस ले गए।इसे गुमला से लेकर पुलिस मुख्यालय तक तरह-तरह की चर्चा है।
मुख्यालय के हस्तक्षेप के बाद शांत हुआ मामला
मिली जानकारी के अनुसार रविवार रात ड्यूटी लगाने के सवाल पर डीएसपी हेडक्वार्टर प्राण रंजन की महकमे के ही वरिष्ठ अधिकारी से बहस हो गई। बताया जा रहा है कि एक पॉलिटिकल कार्यक्रम के लिए डीएसपी प्राण रंजन को एसपी ने मौखिक आदेश दिया। डीएसपी ने इसके लिए लिखित आदेश की मांग की। इस पर फोन पर दोनो के बीच बहस हो गई। डीएसपी प्राण रंजन रात में ही खुद एसपी आवास पर पहुंच गए।दोनों पदाधिकारियों के बीच बहस शुरू हो गई और मारपीट में बदल गई।मारपीट के दौरान प्राण रंजन वहीं गिर गए और उनके कंधे में चोट आ गई।बताया जा रहा हैं कि डीएसपी ने वहीं अपने कपड़े उतार दिए और बाहर आकर सड़क पर बैठ गए। बाद में किसी ने उन्हें तौलिया दिया जिसे लपेटकर वे सदर अस्पताल पहुंचे थे। इसकी जानकारी देर रात ही पुलिस मुख्यालय के आला अधिकारियों को मिल गई थी। मुख्यालय के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ।
मांगी गई रिपोर्ट
मुख्यालय ने इसे गंभीरता से लेते हुए पूरे घटनाक्रम पर एसपी गुमला से रिपोर्ट मांगी है।डीएसपी प्राणरंजन ने कहा कि वह घर में ही गिर गए थे, इसलिए देर रात इलाज करवाने सदर अस्पताल पहुंचे थे।
रविवार की रात लगभग डेढ़ घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा उच्च अधिकारी के आवास, जशपुर रोड और सदर अस्पताल में चला।पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया है। नाम न छापने की शर्त पर कई पुलिस अफसरों ने स्वीकार किया कि रविवार देर रात डीएसपी की एसपी के साथ पुलिस अफसर के साथ जमकर कहासुनी हुई। रांची में आजसू के विधानसभा घेराव को लेकर रात करीब 12 बजे डीएसपी प्राण रंजन को ड्यूटी संबंधी दिशा-निर्देश दिये गए थे। इस पर डीएसपी ने कहा कि अपने क्षेत्र से बाहर जाकर ड्यूटी करनी है इसलिए लिखित आदेश जारी करें। इसी बात पर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। सूचना यह भी है कि डीएसपी ने इसकी जानकारी झारखंड पुलिस डीएसपी एसोसिएशन को भी दी है।
हालांकि घटना की चर्चा बढ़ जाने के बाद दोनों पदाधिकारियों के बीच पैचअप हो गया है। गुमला एसपी और डीएसपी ज्ञानरंजन ने इस तरह की घटना से इनकार किया। दोनों ने साथ बैठकर चाय पिया।
संबंधित ख़बरें

हरियाणा: 582 विलेज नॉलेज सेंटर, राज्य अल्पसंख्यक आयोग विधेयक समेत नायब सरकार के कई ऐतिहासिक फैसले

बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत
● ब्रेकिंग

प्रयागराज में टीजीटी-पीजीटी अभ्यर्थियों का आंदोलन उग्र, कफन ओढ़कर किया चक्काजाम
● ब्रेकिंग

दिल्ली में 1 नवंबर से बदले नियम: सिर्फ इन वाहनों की होगी एंट्री, पुलिस ने जारी की सख्त एडवाइजरी
● ब्रेकिंग
