HC में आज से होगी सिर्फ वर्चुअल सुनवाई,कोविड के कारण लिया फैसला
HC में आज से होगी सिर्फ वर्चुअल सुनवाई,कोविड के कारण लिया फैसला <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 लखनऊ, उत्तर प्रदेश

प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रोन के बढ़ते हुए खतरे और तीसरी लहर की संभावना को लेकर बड़ा कदम उठाया है।हाईकोर्ट में सोमवार से मुकदमों की वर्चुअल सुनवाई होगी।कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रो के तेजी हो रहे प्रसार को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट की प्रशासनिक कमेटी ने यह निर्णय लिया है।
आज से अदालतें वर्चुअली ही मुकदमे की करेंगी सुनवाई
आपको बता दें कि तीन जनवरी से इलाहाबाद हाईकोर्ट की प्रधान पीठ और लखनऊ बेंच दोनों ही जगहों पर अदालतें वर्चुअली ही मुकदमे की सुनवाई करेंगी।अग्रिम आदेशों तक फिजिकल मुकदमों की सुनवाई की व्यवस्था को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है।चीफ जस्टिस राजेश बिंदल की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह वर्चुअल सुनवाई का निर्णय लिया गया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की प्रशासनिक कमेटी ने इस फैसले से अवध बार एसोसिएशन और इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन को भी अवगत करा दिया है। कोर्ट ने वर्चुअली मुकदमे की सुनवाई में अधिवक्ताओं से भी सहयोग की अपेक्षा की है।
सुप्रीम कोर्ट ने भी जारी किया है सर्कुलर
सुप्रीम कोर्ट ने भी वर्चुअल मुकदमों की सुनवाई को लेकर सर्कुलर जारी किया है। सुप्रीम कोर्ट ने कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रोन के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए मुकदमों की सुनवाई तीन जनवरी से 2 सप्ताह के लिए वर्चुअली सुनवाई का आदेश दिया है। इसके पहले कोरोना की दूसरी लहर के दौरान भी इलाहाबाद हाईकोर्ट में लंबे समय तक वर्चुअली मुकदमों की सुनवाई हुई थी।
संबंधित ख़बरें

कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: दो बालिग सहेलियों को साथ रहने की मिली अनुमति, कोलकाता के लिए रवाना
● ब्रेकिंग

दिल्ली में ठंड के साथ धुंध की दस्तक: सफदरजंग और पालम पर विजिबिलिटी में भारी गिरावट
● ब्रेकिंग

हरियाणा: 582 विलेज नॉलेज सेंटर, राज्य अल्पसंख्यक आयोग विधेयक समेत नायब सरकार के कई ऐतिहासिक फैसले

