प्रतिनिधि,हंटरगंज(चतरा)। हंटरगंज अंचल कार्यालय के प्रधान सहायक नरेश कुमार सिंह के द्वारा अपने पिता की 14वीं पुण्यतिथि पर कंबल वितरण का कार्य किया गया। प्रधान सहायक नरेश कुमार सिंह अपने पिता स्वर्गीय इंद्रनाथ प्रसाद सिंह की याद में यह कार्य पिछले 14 सालों से कर रहे हैं।इस वर्ष 14वीं पुण्यतिथि पर नरेश कुमार सिंह के द्वारा विभिन्न गांवों के अत्यंत गरीब और असहाय परिवारों के बीच एक सौ कंबल का वितरण किया गया। वितरण के मौके पर परिजन और मित्र उपस्थित थे।
ग्रामीणों ने प्रधान सहायक के इस कार्य की जमकर सराहना किया और अपनों को श्रद्धांजलि अर्पित करने का सबसे अच्छा तरीका बताया। प्रधान सहायक ने बताया कि इस तरह के कार्य अपने दिगंबत पिता के याद में कर अपने पिता के पद चिन्हों पर चलने का प्रयास कर रहे हैं। गरीब असहाय की मदद हमारे पिता की जीवन का मूल उद्देश्य था। जिसे मैं आगे बढ़ाने का काम कर रहा हूं।





