विशेष संवाददाता,रांची/जमशेदपुर।अंतरराष्ट्रीय क्षत्रिय वीरांगना फाउंडेशन की नेपाल में काठमांडू इकाई का विस्तार कर दिया गया। नेपाल के काठमांडू स्थित कुलेश्वर में संगठन के संस्थापक सह मुख्य संरक्षक डाॅ.एम एस सिंह मानस की उपस्थिति एवं मार्गदर्शन में विस्तार संपन्न हुआ।आयोजन की अध्यक्षता वरिष्ठ नागरिक रीता सिंह ने की,जिसमें मुख्य अतिथि और नेपाल राष्ट्रीय मधेशी आयोग की सदस्य माननीय आभा सिंह उपस्थित थी। वहीं विशिष्ट अतिथि के रुप में सरोज सिंह उपस्थित थीं।
संगठन के वर्तमान सत्र के लिए सर्वसम्मति से कमिटी का गठन किया गया।ममता सिंह को सर्वसम्मति से काठमांडू का अध्यक्ष और हृषिता सिंह को महासचिव चुना गया। कार्यकारिणी समिति में रीता सिंह, सबिता सिंह, श्रुति सिंह, बबली सिंह को चुना गया। जल्दी ही व्यापक रुप में संगठन का विस्तार किया जाएगा। विदित हो कि नेपाल में आभा सिंह के मार्गदर्शन में अंतरराष्ट्रीय क्षत्रिय वीरांगना फाउंडेशन की प्रतिनिधि 2016 से कार्यशील रही हैं। अध्यक्ष, महासचिव सहित नवनिर्वाचित टीम को अंतरराष्ट्रीय क्षत्रिय वीरांगना फाउंडेशन की ओर से बधाइयां दी गई।





