विशेष संवाददाता,रांची। तिरिल धुर्वा स्थित अंबेडकर रिजेंट ऑक्सफोर्ड स्कूल में शुक्रवार को संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ.भीमराव अंबेडकर की 132वीं जयंती मनाई गई।इस अवसर पर विधालय प्रांगण में स्थापित बाबा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया गया।इस मौके पर बच्चों ने बाबा भीम राव अंबेडकर के ऊपर आधारित एक लघु नाटिका का मंचन कर उनके पूरे जीवन को दर्शाया।
इस अवसर पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया,जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेकर उनके बताए हुए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। मौके पर विद्यार्थियों के वार्षिक खेल कूद प्रतियोगिता,रंगोली प्रतियोगिता, साइंस एक्जीविशन, इंटर हाउस क्रियात्मक कार्यक्रम, हिंदी सुलेख, अंग्रेजी सुलेख आदि विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर स्कूल के संस्थापक विनोद बैठा,स्कूल की निर्देशिका संगीता कुमारी, प्राचार्य अमित कुमार ,स्कूल प्रबंधक समिति के सदस्य अनिल कुमार, आशुतोष द्विवेदी ने विभिन्न प्रतियोगिताएं में सफल विद्यार्थियों को सम्मानित किया।
इस अवसर पर रंजिता कुमारी, राधा कुमारी, रूकिया,सुमन कुमारी,सोनम कुमारी, पुष्पा कुमारी सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं, अभिभावकगण उपस्थित थे।यह जानकारी अमन ने दी।





