अखिलेश ने दी सफाई, मोदी की लंबी उम्र की कामना करता हूं, मैंने योगी सरकार जाने की बात की थी
अखिलेश ने दी सफाई,मोदी की लंबी उम्र की कामना करता हूं,मैंने योगी सरकार जाने की बात की थी <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 लखनऊ, उत्तर प्रदेश

लखनऊ।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काशी दौरे को लेकर दिए बयान के बाद चारो तरफ से घिरे सपा मुखिया मंगलवार को अपनी सफाई देते हुए कहा कि मैं पीएम नरेंद्र मोदी की लंबी उम्र की कामना करता हूं,मेरा आशय यूपी सरकार के खात्मे से था,यूपी में योगी और मोदी का समय अब चला गया है। उन्होंने ने ये भी कहा कि मुझे हिन्दू होने पर गर्व है, लेकिन वोट के लिए अपना धर्म नहीं बेचता हूं।सपा मुखिया के ताजा रुख को उनका बैकफुट पर जाना माना जा रहा है।
समाजवादी पार्टी के मुखिया व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वाराणसी दौरे पर कटाक्ष किया था।सपा मुखिया ने कहा कि काशी अच्छी जगह है,अंतिम समय पर काशी से अच्छी जगह कोई और नहीं है,आखिरी समय में वहीं रहा जाता है। इसलिए प्रधानमंत्री को एक महीने के बजाय तीन महीने तक बनारस में रहना चाहिए।सपा मुखिया अपने गृह जनपद इटावा में पत्रकारों से बात कर रहे थे।इस बयान के बाद भाजपा का हमला शुरू हो गया।भाजपा तीखी प्रतिक्रिया देते हुए शर्मनाक बताया,कहा कि विधानसभा चुनाव में दिख रही पराजय से बौखलाए अखिलेश अपने संतुलन खो बैठे हैं।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि सपा मुखिया अखिलेश यादव का प्रधानमंत्री पर ओछी टिप्पणी करना एक शर्म की बात है।यह दरशाता है कि अखिलेश यादव की मानसिकता औरंगजेब और जिन्ना की है। जिस तरह से उन्होंने राम भक्तों पर गोलियां चलवाई वहीं उनकी सोच है।
कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि भव्य और दिव्य काशी के रूप में प्रधानमंत्री ने काशी विश्वनाथ कॉरिडोर को विकसित किया है,जो लोकार्पण हुआ है वो आज इतिहास बना है।ग़ज़नवी और बाबर ने जो हिंदुओं की आस्था कुचली थी उस सम्मान को आज स्थापित किया जा रहा है।
उत्तर प्रदेश ही नहीं बिहार और केंद्र सरकार के मंत्रियों ने भी सपा मुखिया अखिलेश को घेरा। राज्यसभा सदस्य और बिहार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि अखिलेश यादव की टिप्पणी का जवाब आने वाले चुनाव में उत्तर प्रदेश की जनता देगी। ये अपमानजनक और निचले स्तर की टिप्पणी है। काशी विश्वनाथ मंदिर के पुनरुद्धार का काम हुआ है, इसका श्रेय PM को जाता है।
केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि जब राम मंदिर बन रहा था तब इन्होंने कार सेवकों पर गोलियां चलवाई थीं। काशी के भव्य स्वरूप का उनको स्वागत करना चाहिए। औरंगजेब ने काशी का रूप बिगाड़ा था। काशी की तारीफ़ न करके क्या वह औरंगज़ेब के साथ खड़े हैं।
केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि अगर अखिलेश सच्चे हिंदू हैं तो इसका स्वागत करना चाहिए। 200-300 सालों बाद काशी में बड़ा बदलाव हो रहा है और स्वागत नहीं करना है तो कम से कम चुप बैठना चाहिए।
संबंधित ख़बरें

कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: दो बालिग सहेलियों को साथ रहने की मिली अनुमति, कोलकाता के लिए रवाना
● ब्रेकिंग

दिल्ली में ठंड के साथ धुंध की दस्तक: सफदरजंग और पालम पर विजिबिलिटी में भारी गिरावट
● ब्रेकिंग

हरियाणा: 582 विलेज नॉलेज सेंटर, राज्य अल्पसंख्यक आयोग विधेयक समेत नायब सरकार के कई ऐतिहासिक फैसले

