प्रतिनिधि,जमशेदपुर।बीते 3 जनवरी देवघर निवासी कैलाश यादव के साथ ड्यूटी के दौरान वहां के थाना इंचार्ज द्वारा बर्बरता पूर्वक बिना किसी गलती के जेल भेज दिया गया। यह बड़ी ही निंदनीय घटना है। वहीं पूर्व सैनिक परिषद ने देवघर में भारतीय सेना से सेवानिवृत्त पीएनबी में गार्ड के पद पर कार्यरत अशोक कुमार यादव के साथ थाना प्रभारी रतन सिंह द्वारा बैंक में घुसकर किए गए दुर्व्यवहार के खिलाफ बुधवार साकची में आक्रोश रैली निकाली गई। जिसमें एसबीआई एवं पीएनबी बैंक कर्मी समेत करीब 50 से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया।





इस दौरान महिला कर्मचारियों भी काफी उपस्थिति रही। वहीं अब तक इस घटनाक्रम पर कोई निर्णय नहीं लिया जाना उससे भी ज्यादा असंतोषजनक बात है। जिसपर पूर्व सैनिकों, एसबीआई और पंजाब नेशनल बैंक प्रदर्शन कर विरोध जताया गया। मौके पर वरुण कुमार, सत्येंद्र सिंह, किशोरी प्रसाद, जितेंद्र सिंह, विनय कुमार यादव, सत्य प्रकाश, अमरिंदर शर्मा, संतोष सिंह, बिरजू कुमार, अवधेश कुमार, उमेश सिंह, जसवीर सिंह, अजय कुमार सिंह, दया भूषण, अनिल सिन्हा, राजेश कुमार, विनोद कुमार सिंह, मनोज कुमार सिंह, संजीव कुमार, बिमल ओझा, कृष्ण मोहन सिंह, राजेश सिंह, ललन सिंह, कृष्णा सिंह, राजीव कुमार समेत अन्य मौजूद थे।