अगले 24 घंटे आसमान में छाई रहेंगी धुंध,कहीं-कहीं बारिश के आसार
झारखंड:अगले 24 घंटे आसमान में छाई रहेगी धुंध,कहीं-कहीं बारिश के आसार <Br/> <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 रांची, झारखंड

जमशेदपुर।पूर्वी अफगानिस्तान और पाकिस्तान से लेकर उत्तरी पश्चिम भारत में पश्चिमी विक्षोभ के चक्रवाती प्रवाह में तब्दील होने के कारण कोल्हान में मौसम ने अपना मिजाज बदल लिया है।इसके प्रभाव से सोमवार को दिन की शुरुआत घने कोहरे और धुंध से हुई।दोपहर तक सूर्य की चमक में धीमी नजर आई। आसमान में धुंध छाया रहा।चक्रवाती प्रवाह का दक्षिण बिहार तक विस्तार होने से झारखंड में बादलों की चादर फैली है।कोहरे और धुंध के बीच बारिश की संभावना है।
मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि अगले 24 घंटे घने कोहरा और धुंध का प्रभाव रहेगा। उसके बाद कुछ जगहों पर हल्की बारिश और ओलावृष्टि होने की संभावना है। मौसम के मिजाज में बदलाव से तापमान में वृद्धि से ठिठुरन और कनकनी वाली ठंड से राहत मिली है। लेकिन सर्दी का अहसास हो रहा है।
संबंधित ख़बरें

कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: दो बालिग सहेलियों को साथ रहने की मिली अनुमति, कोलकाता के लिए रवाना
● ब्रेकिंग

दिल्ली में ठंड के साथ धुंध की दस्तक: सफदरजंग और पालम पर विजिबिलिटी में भारी गिरावट
● ब्रेकिंग

हरियाणा: 582 विलेज नॉलेज सेंटर, राज्य अल्पसंख्यक आयोग विधेयक समेत नायब सरकार के कई ऐतिहासिक फैसले

बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत
● ब्रेकिंग
