प्रतिनिधि,टंडवा (चतरा)। रविवार देर रात टंडवा- सिमरिया मुख्य पथ किनारे स्थित उड़सू के समीप अज्ञात कोल वाहन द्वारा छ: जानवरों को चपेट में लिए जाने के कारण पांच की मौत घटनास्थल पर ही हो गई,जबकि एक भैंसा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। ग्रामीणों ने उक्त सभी पशु केरेडारी थाना क्षेत्र के बुकरु निवासी पोखन यादव का बताया है।





इस घटना पर आक्रोशित लोगों ने कोल वाहनों से घटना का आरोप लगाते हुए अहले सुबह से परिचालन ठप करा दिया,जिससे आम्रपाली कोल परियोजना से कोयले की ढुलाई में लगे वाहनों का लगभग डेढ़ किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया।ग्रामीणों द्वारा समुचित मुआवजे की मांग पर सीओ विजय कुमार दास, पुलिस निरीक्षक रंजीत रौशन, विस्थापित नेता आशुतोष मिश्रा व अन्य जनप्रतिनिधियों के पहल करते हुए कोल ट्रांसपोर्टिंग कंपनियों की ओर से भुक्तभोगी व्यक्ति को ढाई लाख रुपए नगद मुआवजा दिलाया गया। पश्चात लगभग 12 घंटे बाद से कोल वाहनों का परिचालन शुरू हो गया।