प्रतिनिधि,जमशेदपुर। जिला बार संघ तदर्थ समिति के चेयरमैन लाला अजीत कुमार अंबष्ट के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार प्रधान जिला जज अनिल कुमार मिश्रा और जिले की डीसी विजया जाधव से मुलाकात कर अपना मांगपत्र सौंपा।





इस दौरान अधिवक्ताओं ने होने वाली समस्याओं को भी रखा।वहीं मांगपत्र के माध्यम से अधिवक्ताओं ने कोर्ट फीस वृद्धि को वापस लेने, एडवोकेट प्रोटेक्शन बिल लागू करने, अधिवक्ता कल्याण कोष में राशि आवंटित करने, अधिवक्ताओं को भवन निर्माण के लिए भूमि आवंटित करने समेत अन्य मांगें शामिल हैं। जबकि ज्ञापन सौंपने के बाद अधिवक्ताओं ने पुराने बार भवन में बैठक कर यह निर्णय भी लिया कि राज्य बार काउंसिल की ओर से लिए गए निर्णय का वे पालन करेंगे।





प्रतिनिधिमंडल में तापस कुमार मिश्रा, जयप्रकाश, त्रिलोकी नाथ ओझा, वरीय अधिवक्ता अर्जुन सिंह, जितेंद्र कुमार सिंह, रंजन धारी सिंह, परमजीत कुमार श्रीवास्तव, राजेश कुमार श्रीवास्तव, राजीव रंजन, अक्षय कुमार झा, संजीव रंजन परिहार, संजीव कुमार सिंह, संजीव कुमार झा, अमित कुमार, मिथिलेश सिंह समेत अन्य मौजूद थे।