प्रतिनिधि,गिरिडीह। जिला पैक्स कर्मी संघ के बैनर तले तीन दिनों से धरना पर बैठे पैक्स कर्मियों का धरना प्रदर्शन शुक्रवार को समाप्त हो गया।झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह और जिला आपूर्ति पदाधिकारी गौतम कुमार भगत ने शुक्रवार को धरना स्थल पर पहुंचकर पैक्स कर्मियों को उनकी मांगों के जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया। आश्वासन के बाद पैक्स कर्मियों ने धरना समाप्त कर दिया।





मौके पर झामुमो नेता सह जिला बीस सूत्री अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि उन्हें सूचना प्राप्त हुई कि ठंड के मौसम में पैक्स कर्मी 3 दिनों से धरना पर बैठे हुए हैं। जिसके बाद उपायुक्त से वार्ता की। उपायुक्त के निर्देश पर जिला आपूर्ति पदाधिकारी धरना स्थल पर पहुंचे और पैक्स कर्मियों की मांगों को जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया।उन्होंने कहा कि जल्द ही एक कमेटी का गठन किया जाएगा और जो भी लंबित मांगे है, उनका समाधान किया जाएगा। वहीं डीएसओ गौतम भगत ने कहा कि पैक्स कर्मियों की मांगों को जल्द ही पूरा किया जाएगा।मौके पर जेएमएम के अजीत कुमार पप्पू रॉकी सिंह सुमन सिन्हा प्रदोष कुमार अभय सिंह समेत कई कार्यकर्ता गण उपस्थित थे। धरना में मंटू कुमार विश्वकर्मा छोटे लाल विश्वकर्मा ओमप्रकाश सिंह अभिनंदन प्रसाद सिंह एतवारी महतो भुनेश्वर मंडल गंगाधर प्रसाद सिंह विकास कुमार सिंह कालीचरण महतो प्रदीप यादव देवकी यादव अशोक कुमार दास टेकलाल महतो समेत कई पैक्स कर्मी मौजूद थे।