विशेष संवाददाता,रांची।महिला मजदूरों ने रविवार को बालालॉन्ग में मजदूर दिवस के पूर्व संध्या पर मजदूरों के अधिकार से संबंधित चर्चा की।





इस मौके पर शर्मिक मित्र, नेहा नवनीता ने बताया कि महिला मजदूरों को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहना चाहिए। क्योंकि महिलाओं के कंधे के ऊपर एक बड़ी जिम्मेदारी होती है। घर-गृहस्थी के अलावा परिवारिक जिम्मेदारी का बोझ भी महिलाओं के ऊपर होता है। ऐसे में श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग द्वारा मजदूरों के अधिकारों एवं सुरक्षा के लिए व्यापक प्रबंध किए गए हैं। मजदूरों की सुरक्षा एवं उनके पुत्र पुत्रियों की पढ़ाई लिखाई के खर्च से लेकर मातृत्व लाभ मेडिकल सुरक्षा सहित कुल 22 तरह के लाभ दिए जाते हैं।





इस मौके पर मदिया कच्छप, मोनिका टोप्पो, अनिता, सुकरो उरांव, सोनी देवी, चिंता मुंडाइन, सहित काफी संख्या में महिला मजदूर उपस्थित थी।