प्रतिनिधि,हज़ारीबाग़। बड़कागांव स्थित दोहर नगर निवासी शीतल महतो का पुत्र हीरामन कुमार (उम्र 24 वर्ष )की मौत अपने ही ट्रैक्टर में दबने से हो गई। यह घटना गुरुवार सुबह की है। हीरामन कुमार स्वयं ट्रैक्टर का ड्राइव कर रहा था।
मृतक के मोहल्ले के लोगों ने बताया कि वह अपने ट्रैक्टर से बड़कागांव से हजारीबाग बालू लेकर जा रहा था।इसी दौरान हजारीबाग के बाबा पथ के पास ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हिरामन ट्रैक्टर में दबकर बुरी घायल हो गया था। इसके बाद हजारीबाग सदर अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।वह अपने घर का इकलौता पुत्र था ।वह अपने पीछे पत्नी ,एक पुत्री 4 वर्ष एवं 2 वर्षीय पुत्र छोड़ गया।
हजारीबाग पुलिस मृतक का शव पोस्टमार्टम कर उसके परिजनों सौंप दिया। तत्पश्चात अग्नि संस्कार बड़कागांव दो मोहान नदी घाट पर किया गया। मुखिया रंजीत कुमार मेहता,उप मुखिया सत्यदेव कुमार ने जिला प्रशासन से मांग किया कि मृतक अपने घर का इकलौता कमाऊ व्यक्तित था।इनके परिजनों के भरण पोषण एवं जीविका यापन के लिए रोजगार एवं मुआवजा उपलब्ध कराया जाए।अग्नि संस्कार के लिए बड़कागांव के श्मशान घाट सेवा समिति द्वारा निशुल्क लकड़ी प्रदान की गई। निशुल्क लकड़ी दान करने के दौरान मुखिया रंजीत कुमार मेहता, समिति के अध्यक्ष दिनेश प्रसाद सुभाष सिंह ,बिनु कुमार महतो,सरोज कुमार, आदि शामिल थे।





