प्रतिनिधि,पिपरवार(चतरा)। सीसीएल के मगध संघमित्रा क्षेत्र की अपराजिता महिला समिति के द्वारा 25 विस्थापित-प्रभावित ग्रामीण महिलाओं के बीच साड़ी और मिठाई का वितरण किया गया।
इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए अपराजिता महिला समिति के अध्यक्ष विशाखा सिन्हा ने बताया कि अर्पिता महिला मंडल की अध्यक्ष विमला प्रसाद के दिशा-निर्देश पर मगध संघमित्रा क्षेत्र के विस्थापित ग्रामीण महिलाओं के बीच साड़ी, पेटीकोट और मिठाई का वितरण किया गया है। उन्होंने कहा कि आगे भी अपराजिता महिला समिति सामाजिक दायित्व के तहत जरुरतमंद परिवार की पहचान कर मिठाई, कंबल और साड़ी समेत अन्य सामग्री का वितरण करती रहेगी।
साड़ी प्राप्त करने वाली विस्थापित ग्रामीण महिलाओं में शनिचरी देवी, फुलवा देवी, धनुवा देवी, देवंती देवी, आरती देवी, बुधनी देवी, ललीता देवी, माखो देवी, मंगरी देवी, सूकरी देवी समेत अन्य के नाम शामिल हैं। इस साड़ी वितरण कार्यक्रम के अवसर पर अपराजिता महिला समिति की अध्यक्षा विशाखा सिन्हा, दीप्ति चटराज, विभा नाथ, हसबुन निशा, अंजू कुमार समेत अन्य सदस्य उपस्थित थी।





